- Back to Home »
- Politics »
- 26/11 आतंकवादी हमले को याद कर बोले पीएम मोदी हम मौके की तलाश में हैं.....
Posted by : achhiduniya
27 November 2018
भीलवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि मुंबई आतंकवादी हमले के समय चुनाव जीतने का खेल, खेलने में लगी कांग्रेस देशभक्ति के पाठ पढ़ाती थी. लेकिन जब मेरे देश की सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया तो कांग्रेस ने सवाल उठाया कि वीडियो दिखाओ सर्जिकल स्ट्राइक हुआ कि नहीं। मोदी ने कहा, हमने आतंकवाद के खिलाफ ऐसी लड़ाई लड़ी है कि आज आतंकवादियों को कश्मीर की धरती के बाहर निकलना महंगा पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस के नेता सेना के जवानों को मौत के घाट उतारने वाले माओवादियों को क्रांतिकारी होने के सर्टिफिकेट दे रहे हैं। हमने माओवाद को भी उसी की भाषा में जवाब दिया है, आतंकवाद को भी उसी की भाषा में जवाब दिया है।
प्रधानमंत्री ने 26/11 आतंकवादी
हमले के लिए परोक्ष रूप से पड़ोसी देश पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि
हिंदुस्तान न 26/11 को भूलेगा और न ही उसके गुनाहगारों को।
उन्होंने कहा,हम मौके की तलाश में हैं। आतंकवाद व
नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
कि दस साल पहले 26/11 के आतंकी हमलों के समय कांग्रेस राजस्थान
में चुनाव जीतने का खेल खेल रही थी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर ‘राजदरबारी, रागदरबारी’ कहते हुए तंज भी कसा।

