Posted by : achhiduniya 11 November 2018


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अश्विनी उपाध्याय ने पत्र लिखते हुए कई सुझाव दिए हैं। देश में जनसंख्या विस्फोट पर चिंता जताई है। इसमें दो से अधिक बच्चों वाले नेताओं को चुनाव लड़ने से रोकने से लेकर परिवार नियोजन के साधनों के वितरण के सुझाव दिए हैं। चीन की तरह जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सख्त कानून से ही भारत में इस समस्या से मुक्ति मिल सकती है।  हम दो-हमारे दो फार्मूला लागू करना बहुत जरूरी है, नहीं तो देश को आने वाले समय में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने हर महीने के प्रथम रविवार को हेल्थ डे घोषित कर इस दिन गर्भनिरोधक साधनों कंडोम, कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स आदि बांटने की मांग की है। अश्विनी उपाध्याय दिल्ली उच्च न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट में 50 से अधिक जनहित याचिकाओं के लिए जाने जाते हैं। 
उन्होंने चुनाव, न्यायिक सिस्टम में सुधार, मुस्लिमों में बहुविवाह, तीन तलाक, हलाला आदि मुद्दों पर याचिकाएं अदालतों में लगा रखीं हैं। अश्विनी उपाध्याय ने कहा है कि हम दो-हमारे दो का पालन करने वाले परिवारों को जहां प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, वहीं इसका उल्लंघन करने पर सजा का भी प्रावधान होना चाहिए। दो से अधिक बच्चे पैदा करने वालों से संविधान के तहत मिले सभी अधिकार छीन लेना चाहिए। मसलन, वोट देने का अधिकार से लेकर राइट टू जस्टिस, आजीविका का अधिकार, गरिमा का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, बराबर वेतन, कानून सहायता, स्वस्थ वातावरण, आश्रय आदि अधिकारों को छीन लिया जाना चाहिए। अश्विनी उपाध्याय ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर नेताओं पर खासतौर से पाबंदी लगाने की मांग की है। 
उन्होंने कहा है कि दो से अधिक बच्चे पैदा करने वाले लोगों को सिर्फ चुनाव लड़ने से ही रोकने से काम नहीं बनेगा, बल्कि राजनीतिक दलों के गठन से लेकर उनके पार्टी पदाधिकारी बनने पर भी कानूनी बंदिश होनी चाहिए। भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर संसदीय और राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने की अधिकतम सीमा 70 साल और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक करने का निर्देश देने की भी मांग की है। उपाध्याय ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में पत्र लिखकर ऐसे कानून बनाने की मांग की है, जिसके तहत सिर्फ दो बच्चे वाले ही चुनाव लड़ सकते हैं।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ झारखंड-झाड़-फूंक के बहाने UP से महिला को भगा ले गया मौलाना, गढ़वा में ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा।@ वतन के लिए जान देने वाले पंजाबियों को देशविरोधी बता रही है BJP- सीएम भगवंत मान।@ तमिलनाडु की राजनीति में एक और ट्विस्ट! विजय अभी भी नहीं दिखा पाए बहुमत, कल नहीं होगा शपथग्रहण-सूत्र।@ कालाहांडी में सिस्टम फेल-सड़क-एंबुलेंस नहीं, गर्भवती महिला को चारपाई पर ढोया,विकास की खुली पोल।@ हम हर वादे को समय से पूरा करेंगे,CM चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान।@ एक-एक घुसपैठियों को देश से निकालेंगे,बंगाल में नए CM के ऐलान के बाद अमित शाह ने बताया सरकार का रोडमैप।@ कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी के दरबार में चढ़ा 100 ग्राम सोने का हार, पांडवों से जुड़ा है इस शक्तिपीठ का इतिहास।@ ऑपरेशन सिंदूर-जिस ड्रोन ने तोड़ी थी दुश्मन की कमर, अब उसकी 5000 की फौज तैयार कर रहा भारत।@ जानवरों के खिलाफ अपराध के 9,039 मामले, NCRB ने पहली बार पशुओं को भी अपनी रिपोर्ट में जोड़ा, 10 हजार गिरफ्तार।@ पटना में लाठीचार्ज, TRE एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।@ पाकिस्तान की तारीफ वाले वीडियो फर्जी, मेरी इमेज खराब हो रही,दिल्ली हाई कोर्ट से शशि थरूर की गुहार।@ झारखंड-गिरिडीह में बड़ा हादसा, बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, 5 की दर्दनाक मौत कई गंभीर घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -