- Back to Home »
- Property / Investment »
- तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 रुपये का सिक्का जारी करेगी सरकार......
Posted by : achhiduniya
14 November 2018
आजाद हिंद सेना के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में 30 दिसंबर 1943 को पहली बार तिरंगा फहराया था। इसी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्टब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ओर से पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का यानी कोमेमोरेटिव कॉइन जारी करने का ऐलान किया है।
वित्त मंत्रालय की ओर से इस संबंध
में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, 75
रुपये के इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा।
इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5-5 फीसदी निकल व जिंक धातु होगी। सिक्के पर
सेल्युलर जेल के पीछे तिरंगे को सलामी देते नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र बना
होगा। पोर्ट्रेट के नीचे 75 अंक का मतलब वर्षगांठ होगा। सिक्के पर देवनागरी और
अंग्रेजी में प्रथम ध्वजारोहण दिवस लिखा होगा। सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर
में 30 दिसंबर, 1943
को पहली बार तिरंगा फहराया था।
21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल
किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहाराया था और बोस द्वारा गठित आजाद हिंद सरकार की स्थापना
की 75वीं वर्षगांठ पर स्मारक पट्टिका का अनावरण भी किया था। वित्त मंत्रालय की ओर
से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि
नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पोर्ट ब्लेयर पर पहली बार तिरंगा फहराने की
75वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार की अधिकृत अथॉरिटी मिंट 75 रुपये का यह सिक्का
तैयार करेगी।