- Back to Home »
- Tours / Travels »
- चलें इटली की सबसे खूबसूरत जगह “लेक कोमो” घूमने.....
Posted by : achhiduniya
14 November 2018
आप घूमने और नई जगहो पर जाने के शौकीन
है तो आज आपको इटली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक लेक
कोमो घूमाने ले चलते है। इसके साथ ही हम
आपको बताएंगे यहां पर कपल ट्रिप पर कितना खर्च होगा। लेक
कोमो इटली की तीसरी सबसे बड़ी और बहुत खूबसूरत लेक है। ये लेक ऐलप्स की पहाड़ियों
की तलहटी पर स्थित है। इटली का तीसरा सबसे
बड़ी लेक 146 स्क्वेयर
किलोमीटर में फैला हुआ है। यह लेक करीब 1,300 फीट गहरी है, जो
इसे यूरोप की सबसे गहरी लेक में से एक बनाती है। लेक के चारों तरफ हरियाली, बर्फ
से ढकी खूबसूरत पहाड़ियां और रंग-बिरंगे फूलों की भरमार है।
कैसे पड़ा लेक कोमो का
नाम:- लैटिन भाषा में इस झील को लारियस नाम से पुकारा जाता है,लेकिन
ज्यादातर इसे लागो दी कोमा यानि लेक ऑफ कोमा कहा जाता है। बात गाइडबुक
की करें तो झील को विभिन्न नामों से पुकारा जाता है, इसे लेक कोमो, कोमो
झील और कोमो लेक के रूप में भी जाना जाता है। इसका नाम कोमो शहर से पड़ा, रोमनवासी
जिसे कॉमुम कहकर पुकारते हैं। जब तक झील को कोमो नाम नहीं दिया गया, इस
शहर को कोई नहीं जानता था। किसी भी दूसरी झील के मुकाबले यहां चलने वाली हवाएं भी
लोगों को अपनी ओर खींचती है। यहां दोपहर और शाम को दक्षिणी
हवा चलती है, जिसे
ब्रेवा कहते हैं और सूरज ढलते ही उत्तरी हवा चलती है, जिसे
टिवानो हवा लोगों में नई ऊर्जा जगाती है।
कैसे पहुंचे लेक कोमो:- आप दिल्ली से
निकल रहे हैं तो दिल्ली से मिलान की रिटर्न टिकट आपको तकरीबन 45 से
70
हजार के बीच की मिलेगी। मिलान से लेक कोमो के लिए ट्रेन:- लेक कोमो जाने का सबसे
अच्छा रास्ता है कि आप मिलान से ट्रेन पकड़ लें। मिलान से लेक कोमो की दो रिटर्न
टिकट आपको 1500 से
2000
रुपये में मिल जाएंगी। अगर आप प्लेन से ट्रेवल करना चाहते हैं तो आपको उसके लिए भी
लगभग दो रिटर्न टिकट के लिए 2000 तक देने होंगे। प्लेन टिकट का फेयर फ्लाइट के टाइम पर डिपेंड
करता है।
लेक कोमो में आपको भारतीय करंसी के हिसाब से 4000 से
लेकर 45000 तक
के होटल्स पर नाइट पर मिल जाएंगे। इसके
अलावा आप यहां होम स्टे और हॉस्टल्स में भी रह सकते हैं। इसके अलावा को कई हॉटल्स
में सिक्यूरिटी भी देनी पड़ सकती है जो आपके स्टे के बाद आपको रिटर्न कर दी जाती
है। लेक कोमो में खाना और पीना दोनों ही काफी अच्छा है। आपके स्टे के दौरान आप
यहां के इटालियन फूड को एंजॉय कर सकते हैं। खाने में आपके 15 से
20
हजार तक खर्च हो सकते हैं।
लेक कोमो जाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन, खाने
के अलावा आपके वीजा का पैसा भी जुड़ेगा जो दो लोगों के लिए लगभग 4000 से
लेकर 10000 तक
हो सकता है। लेक कोमो का पब्लिक ट्रांसपोर्ट बहुत ही अच्छा और सस्ता है। लेक कोमो
में कपल ट्रिप का खर्चा 2
लाख के करीब है,लेकिन पैसा खर्च करना आपके ऊपर डिपेंड करता
है। आप वहां शॉपिंग करते हैं तो ये आपका अलग खर्च है।