Posted by : achhiduniya 10 November 2018


 बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने छत्‍तीसगढ़ मे एक समारोह के दौरान पार्टी के घोषणा पत्र को 'अटल संकल्‍प पत्र' के नाम से जारी किया। इस दौरान उन्‍होंने राज्‍य की बीजेपी सरकार और मुख्‍यमंत्री रमन सिंह के कार्यों की तारीफ की। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने इस दौरान कहा राज्‍य में पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा, महिलाओं को अपने व्यापार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। 12वीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें और यूनिफॉर्म दी जाएगी। अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार और उसके 15 साल, एक तरह से देश में कल्याणकारी राज्य कैसे बन सकता है इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। रमन सिंह जी ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को बदलने का भरसक प्रयास किया है, सफल प्रयास किया है। हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि नक्सलवाद पर नकेल कसने की है, रमन सिंह जी ने नक्सलवाद को करीब करीब खत्म कर दिया है। 
अमित शाह ने कहा कि स्किल डेवेलपमेंट के लिए अपना कानून बनाने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना। किसानों को अल्पकालीन ऋण शून्य ब्याज दर पर उपलब्ध करवाने वाला पहला राज्य भी छत्तीसगढ़ बना। अमित शाह ने कहा है कि छत्‍तीसगढ़ को हेल्थ हब, एजुकेशन हब के बाद अब डिजिटल हब बनाने का काम होगा। जनादेश, जन आशीर्वाद से हमें भरोसा, हम चौथी बार सरकार बनाएंगे। अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर भी हमला बोला. उन्‍होंने कहा 'जिस पार्टी को नक्‍सलवाद में क्रां‍ति दिखाई पड़ती हो, नक्‍सलवाद क्रांति का माध्‍यम दिखाई पड़ता हो, वो पार्टी छत्‍तीसगढ़ का भला नहीं कर सकती.' उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने करीब-करीब 55 साल शासन किया है लेकिन देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम केंद्र की मोदी सरकार और राज्य में भाजपा सरकारें कर रही हैं। बीजेपी के अटल संकल्‍प पत्र जारी करने के समारोह में बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह, रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, सरोज पांडेय, राम विचार नेताम धरमलाल कौशिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -