Posted by : achhiduniya 11 November 2018


पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा, सरकार को पिछले साढ़े चार साल के दौरान आरबीआई से कोई समस्या नहीं थी,लेकिन अब उसे आरबीआई से दिक्कत हो रही है क्योंकि चुनावी बेला में वह खुले हाथों से धन खर्च करना चाहती है। उन्होंने कहा, फिलहाल सरकार धन पाने के लिये बेचैन है, क्योंकि उसका कर राजस्व घटा है। जबकि वित्तीय घाटा बढ़ रहा है। चिदम्बरम ने कहा कि चूंकि आरबीआई अपने सारे वित्तीय फायदों को सरकार को पहले ही स्थानांतरित कर रहा है। लिहाजा सरकार के पास कोई कारण नहीं है कि वह आरबीआई को लेकर कोई शिकायत करे। उन्होंने कहा, लेकिन यह सरकार लालची है। अब वह आरबीआई का आरक्षित कोष भी हड़पना चाहती है। चिदम्बरम ने आरोप लगाया कि सरकार आरबीआई अधिनियम की धारा-सात के इस्तेमाल की धमकी देकर केंद्रीय बैंक को उसके आगे घुटने टेकने को मजबूर कर रही है। चिदंबरम ने इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिये कार्यक्रम में कहा, नोटबंदी के मामले में नाकाम होने के बाद सरकार की अब आरबीआई के आरक्षित कोष पर नजर है। अगले लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिये सरकार के पास प्रभावी तौर पर अब केवल चार महीने बचे हैं। 
आरबीआई के संचालक मंडल की 19 नवंबर को होने वाली अहम बैठक के बारे में पूछे गये सवाल पर पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, अगर सरकार आरबीआई संचालक मंडल के सदस्यों पर दबाव डालकर इस बैठक के दौरान अपने पक्ष में कोई प्रस्ताव पारित करा लेती है, तो केंद्रीय बैंक के गवर्नर (उर्जित पटेल) के पास केवल दो विकल्प होंगे। पहला यह कि वह इस प्रस्ताव को अमली जामा पहनाते हुए सरकार को (वांछित) धन स्थानांतरित करें या अपने पद से इस्तीफा दे दें। मैं पूरी दृढ़ता से कह सकता हूं कि इन दोनों में से कोई भी स्थिति विनाशकारी होगी। उन्होंने कहा, हालांकि, मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार को सद्दबुद्धि आयेगी और वह आरबीआई संचालक मंडल पर अपने पक्ष में कोई प्रस्ताव पारित करने के लिये दबाव नहीं डालेगी। चिदम्बरम ने कहा, आरबीआई एक केंद्रीय बैंक है। 
यह कोई प्राईवेट लिमिटेड कंपनी या पब्लिक लिमिटेड कम्पनी नहीं है।  इसके साथ किसी संचालक मंडल प्रबंधित कम्पनी की तरह बर्ताव नहीं किया जा सकता।  आरबीआई की सारी शक्तियां और परिचालन संबंधी तमाम अधिकार केवल इसके गवर्नर में निहित हैं। उन्होंने कहा, पिछले 70 साल में पहली बार कोई सरकार कह रही है कि आरबीआई गर्वनर इसके संचालक मंडल का कर्मचारी है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -