- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- विवाह बंधन मे बंधकर एक दूजे के हुए रणवीर सिंह+दीपिका पादुकोण.....
Posted by : achhiduniya
14 November 2018
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो-तीन घंटे पहले उनके विवाह की
रस्में शुरू हो गयी थीं और कुछ समय पहले ही दोनों विवाह बंधन में भी बंध गए। एक
न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समय पहले तक विवाह स्थल के बाहर
मंत्रोच्चार की आवाजें सुनी जा रही थीं। बॉलीवुड के दो चमकते सितारे दीपिका
पादुकोण और रणवीर सिंह बुधवार को इटली के लेक कोमो में विवाह बंधन में बंध गए। माना
जा रहा है कि शादी समारोह की डिटेल्स बाहर न आ सकें, इसके विशेष इंतजाम
किये गए हैं हालाँकि मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कुछ समय पहले दोनों की
शादी हो गयी है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विवाह स्थल से बाहर भारतीय
संगीत की ध्वनि सुनाई देती रही। पूरे वेन्यू को वाटर लिली से सजाया गया है और जिस
विला में विवाह हो रहा है वह करीब ७०० साल
पुराना है। यह झील से घिरा है और वहां
सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किये गए हैं। यह भी ख़बरें मीडिया में आईं थीं कि रणवीर
सी-प्लेन से एंट्री करेंगे हालाँकि इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई।
मेहमानों के लिए लग्जरी यॉट की व्यवस्था की बात भी सामने आई थी।
सोशल मीडिया पर कई
दिन से #deepveerkishaadi
ट्रेंड कर रहा है। दीपिका की छोटी बहन अनीषा ने अपने आधिकारिक
ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर लड़कीवाले कर
दिया है। रणवीर-दीपिका पादुकोण की चार साल पहले हुई व्हाइट वेडिंग का
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।