- Back to Home »
- Sports »
- छठी बार वर्ल्ड चैंपियन का इतिहास रचने वाली सुपरमॉम एमएसी मेरी कॉम हुई भावुक.....
Posted by : achhiduniya
24 November 2018
दिल्ली के केडी जाधव हॉल में हुई 48kg कैटिगरी के फाइनल फाइट में एमएसी मेरी कॉम ने यूक्रेन की हन्ना ओकोता को 5-0 (30-27, 29-28, 29-28, 30-27, 30-27) से हराया और रेकॉर्ड छठी बार महिला विश्व कप का खिताब जीतने का गौरव हासिल किया। मेरी कॉम इस जीत के बाद भावुक हो गईं। भावुक मैरी ने कहा, मैं इस जीत के लिए अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करती हूं,जो मुझे यहां समर्थन करने के लिए आए। मैं आप सभी की तहेदिल से शुक्रगुजार हूं। मेरे लिए यह महान पल है।
यह दूसरा मौका है,जब वह खिताबी फाइट के लिए घरेलू फैंस के
सामने थीं। इससे पहले 2006 घरेलू दर्शकों के सामने रिंग में उतरी थीं। यहां
उन्होंने लाइट फ्लाइवेट (48kg) में रोमानिया की स्टेलुटा
दुता को हराकर अपना 5वां वर्ल्ड क्राउन अपने नाम किया था। सुपरमॉम एमएसी मेरी कॉम
ने शनिवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप में खिताबी सिक्सर लगाते हुए इतिहास रच दिया।

