- Back to Home »
- State News »
- राजे के राज मे शराब, भू और बजरी माफिया है सक्रिय और सुरक्षित..... अशोक गहलोत
Posted by : achhiduniya
24 November 2018
कांग्रेस महासचिव व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य के मेवाड़ इलाके में पार्टी प्रचार में जुटे हैं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर आक्रमक मुद्रा मे वसुंधरा राजे की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार शराब, भू और बजरी माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए राम मंदिर केवल चुनावी मुद्दा है। गहलोत ने कहा, राजस्थान में पहले किसी भी सरकार ने किसी माफिया को संरक्षण नहीं दिया था,लेकिन वसुंधरा राजे सरकार ने ऐसा किया है। उनके राज में अधिकारियों की रजामंदी के चलते जमीन,शराब और बजरी माफिया फला-फूला और मेरा आरोप है कि इसका पैसा उच्च स्तर तक पहुंचा। कांग्रेस महासचिव गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।
उन्होने कहा,राजे
अपनी पार्टी के अध्यक्ष के सामने झुककर प्रणाम कर रही हैं,लेकिन
वे पांच साल में कभी जनता से तो नहीं मिलीं। शाह के सामने झुककर प्रणाम करने से
अच्छा होता अगर वह राजस्थान की जनता की परवाह करतीं जिसने 2013 में उन्हें इतना
प्रचंड बहुमत दिया। गहलोत ने राजे से राज्य की जनता से धोखा करने का आरोप लगाया। गहलोत
ने कहा कि बीजेपी सरकार ने पांच साल में उन योजनाओं को केवल कमजोर ही किया जो
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी। इसके साथ ही राजे सरकार ने राज्य की अनेक महत्वपूर्ण
परियोजनों को रोक दिया। कांग्रेस नेता ने कहा,कांग्रेस सरकार
के शासन में मनरेगा में 25 लाख लोग काम करते थे, लेकिन अब यह
संख्या घटकर सिर्फ 2.5 लाख रह गयी है।

