Posted by : achhiduniya 13 November 2018


 भारत में अपनी पहली यात्रा के दौरान ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी ने IIT दिल्ली के छात्रों के साथ टाउनहॉल में मुलाकात की। 12 साल पुराने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को लेकर को-फाउंडर ने कई सवालों के जवाब दिए जहां देश में बढ़ते फेक न्यूज को लेकर भी बात की गई,लेकिन इन सबके अलावा जैक ने सबसे ज्यादा इंतजार करवाने वाले एडिट बटन को लेकर एलान किया। ट्विटर यूजर्स को एडिट बटन का काफी सालों से इंतजार है जहां सबसे बड़ा फायदा इस बटन को लेकर ये कहा जा रहा है कि अब लोग अपने ट्वीट को एडिट कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा उन स्टार्स या सेलेब्रिटी को होगा जो जल्दबाजी में ट्विटर पर गलत ट्वीट कर देते हैं और फिर बाद में ट्रोल का शिकार हो जाते हैं। 
इस बारे मे टीवी रियएलटी स्टार किम कर्दाशियां जैक से यहां तक पूछ चुकी हैं कि एडिट बटन ट्विटर पर कब आएगा। जैक ने एडिट बटन को लेकर कहा कि हम इसे लॉन्च करेंगे लेकिन कई प्रतिबंध के साथ वहीं हम इसमें कई फीचर्स भी शामिल करेंगे। हम इसके बारे में काफी पहले से सोच रहें हैं और इसको लेकर प्लानिंग भी कर रहें हैं,लेकिन इसे सही तरीके से करना होगा। जैक ने आगे कहा कि एक तरफ जहां ये ऑप्शन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है तो वहीं ये खतरनाक भी हो सकता है और लोग इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यानी की पहले आपने कुछ और ट्वीट किया और फिर आपने अपना ट्वीट बदलकर अपने आप को बचा लिया या कुछ और। आईआईटी दिल्ली में आयोजित टाउनहॉल को संबोधित करते हुए डोरसी ने कहा, कई बार विचार विमर्श के बाद यह काफी जरूरी माना गया है कि इस समस्या के मामले में हम जितना सख्त हो सकें उतना किया जाए क्योंकि फर्जी खबर और गलत सूचनाओं को किसी एक श्रेणी में रखना बड़ी समस्या है।
उन्होंने आगे कहा, यदि कुछ संदेश फर्जी पाए जाते हैं तो यह कंपनी का काम है कि यह सुनिश्चित करे की ऐसी सूचना को अलग किया जाए और प्रसारित होने से रोका जाए। यदि जारी की गई सूचना की मंशा ठीक नहीं है, तो हमें यह समझना होगा और इस तरह की सूचना को अलग करना होगा।  उसके बाद यह हमारा काम है कि यह आगे नहीं फैले और देखना होगा कि यह अपनी तय सीमा को पार नहीं करे। जैक डोरसी ने कहा कि फर्जी संदेशों और भ्रामक जानकारी की समस्या को दूर करने के लिए यह समझना भी जरूरी है कि सूचना में क्या कहा गया है और उसके पीछे मंशा क्या है। उन्होंने कहा,यह एक के बाद एक बहुआयामी समस्या है और इसका कोई एक समाधान नहीं है। यह सुरक्षा की तरह है। कोई भी ऐसा ताला नहीं बना सकता है जिसे कोई तोड़ नहीं सकता।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -