Posted by : achhiduniya 13 November 2018


महाराष्ट्र नव निर्माण सेना [मनसे] के सुप्रीमो राज ठाकरे महाराष्ट्र में खुद को मज़बूत करने के लिए उन्होंने उत्तर भारतीयों के प्रति अपने रुख को नरम किया है। इसीलिए राज ठाकरे ने उत्तर भारतीय महापंचायत को संबोधित करने का निमंत्रण भी स्वीकार कर लिया है। वही कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि राज ठाकरे को पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए,लेकिन इस बीच ही महापंचायत राज ठाकरे के समर्थन में बीच में कूद पड़ी और उसने कहा कि निरुपम गंदी राजनीति कर रहे हैं जो कि उत्तर भारतीयों के हित में नहीं है। सूत्रों नके अनुसार राज ठाकरे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी बातचीत कर रहे थे। शरद पवार ने राज ठाकरे के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया,लेकिन एमएनएस के सूत्रों ने बताया कि एनसीपी के साथ गठबंधन होने की काफी संभावनाएं हैं। 
अगले महीने होने वाली मीटिंग के ऑर्गेनाइज़र विनय दूबे ने कहा कि किसी ने उत्तर भारतीयों के हितों का ठेका संजय निरुपम को नहीं दिया है।  वास्तव में उनका मुख्य एजेंडा उत्तर भारतीयों के मन में राज ठाकरे के प्रति गलतफहमी पैदा करना है। अगर यह मुद्दा हल हो जाएगा तो उनके पास काम खत्म हो जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि इसका उद्देश्य क्या है कि तो उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय चाहते हैं कि वो खुद राज ठाकरे को सुनें। इसीलिए इस मीटिंग का आयोजन किया गया है और राज साहब को इसे संबोधित करने के लिए बुलाया गया है और राज साबह ने निमंत्रण को स्वीकार किया है। एमएनएस खुद को जिंदा रखने के लिए बेसब्री में ये कदम उठा रही है. 2014 के लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का खुलकर समर्थन किया था। हालांकि आगे चलकर राज ठाकरे बीजेपी के विरोधी हो गए। 
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण ने कहा, हम यूपी, बिहार को लेकर उनके (राज ठाकरे के) रुख को कैसे उचित ठहरा सकते हैं? उत्तर भारतीय के खिलाफ उनके इसी नफरत के चलते ऐसी कोई संभावना ही नहीं कि हम उनसे कोई गठबंधन करें। इसी वजह से राज ठाकरे अगले आम चुनाव से पहले उत्तर भारतीयों को लेकर पार्टी की छवि बदलने की कोशिश में जुटे हैं और उत्तर भारतीयों के एक कार्यक्रम में शिरकत का न्योता स्वीकारना राज ठाकरे की अपनी राजनैतिक प्रष्ठभूमी मजबूत करने मे एक कोशिश के रूप मे देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -