- Back to Home »
- Discussion »
- चुनाव के वक्त राम-राम, बाद में आराम-आराम.... अयोध्या में बोले उद्धव ठाकरे
Posted by : achhiduniya
25 November 2018
भगवान राम के जन्मस्थान रामलला के दर्शन करने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि
अयोध्या में राम मंदिर था, है और रहेगा, लेकिन दिख
नहीं रहा है। अयोध्या में राम मंदिर का
निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार को अध्यादेश
लाना चाहिए। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक बीजेपी राम मंदिर क्यों
नहीं बनवा सकी। अगर मामला अदालत के पास ही जाना है तो चुनाव के प्रचार के दरम्यान
उसे इस्तेमाल ना करें और बता दो कि भाइयों और बहनों हमें माफ करो ये भी हमारा एक
चुनावी जुमला था।
हिंदुओं और उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना करें, मैं यही कहने यहां आया हूं। शिवसेना प्रमुख ने
कहा 'मैंने सुना था कि मुख्यमंत्री योगी जी ने
कहा कि मंदिर था, है और रहेगा। ये तो हमारी धारणा है, हमारी भावना है। दुख इस बात का है कि वो दिख नहीं
रहा। वो मंदिर दिखेगा कब जल्द से जल्द उसका निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा चुनाव
के वक्त राम-राम, बाद में आराम-आराम। इस शीतकालीन सत्र में
कानून लाओ राम मंदिर बनाओ। हम साथ देंगे।
कानून बनाओ। कुछ भी करो मंदिर बनाओ। बहुत
हुआ, हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद
करो। बीजेपी ने घोषणा पत्र में लिखा है कि संविधान के दायरे में राम मंदिर के लिए
संभावना के प्रयास करेंगे। अगर कानून पर निर्भर हैं तो चुनाव में मंदिर का
इस्तेमाल न करें।


