- Back to Home »
- State News »
- कांग्रेस को मुबारक अली, हमारे लिए पर्याप्त बजरंग बली....सीएम योगी आदित्यनाथ
Posted by : achhiduniya
24 November 2018
हाल ही में कांग्रेस नेता कमलनाथ का एक कथित
विडियो वायरल हुआ था। जिसमें कमलनाथ कहते दिख रहे थे, मुझे एससी-एसटी का वोट नहीं चाहिए। एससी-एसटी का वोट तो
बीजेपी को भी मिलता है। हमें तो 90 प्रतिशत वोट मुसलमानों के चाहिए। अगर इससे कम
वोट मिले तो हमें नुकसान होगा। वायरल विडियो में कमलनाथ यह कहते हुए भी दिख रहे थे
कि मुस्लिम कांग्रेस के 'वोट बैंक'
हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमलनाथ के उस बयान पर निशाना साधा,
जिसमें कमलनाथ कथित तौर पर कहते दिख रहे हैं कि कांग्रेस को सिर्फ
मुस्लिमों का वोट चाहिए। योगी ने कहा, मैं कमलनाथ जी का एक
बयान पढ़ रहा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें
एससी-एसटी का वोट नहीं चाहिए, कांग्रेस को केवल मुस्लिमों का
वोट चाहिए। कमलनाथ जी, आपको ये अली मुबारक, हमारे लिए बजरंग बली पर्याप्त हैं।

