Posted by : achhiduniya 27 November 2018


पाकिस्तान द्वारा भेजे गए करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास के निमंत्रण पर पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने करतारपुर को अनंत संभावनाओं वाला गलियाराबताया। साथ ही उन्होंने उनके पिछले पाकिस्तान दौरे के दौरान पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलने पर हुई आलोचना को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह गले मिले थे न कि उन्होंने कोई राफेल डील किया था। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, पाकिस्तानी आर्मी चीफ से एक सेकेंड के लिए में गले लगा था,यह एक राफेल डील नहीं थी। जब दो पंजाबी मिलते हैं तो एक-दूसरे को गले लगाते हैं,यह पंजाब में काफी आम बात है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी पहल से शांति को बढ़ावा मिलेगा और भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुतामिटेगी। 
सिद्धू भारतीय पत्रकारों के एक समूह के साथ यहां आये हैं ताकि वह लाहौर से करीब 120 किलोमीटर दूर नारोवाल में करतारपुर गलियारे की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में शामिल हो सकें।  वाघा सीमा पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। चार किलोमीटर लंबा यह गलियारा भारत के गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान में नारोवाल में गुरुद्वारा करतारपुर साहिब से जोड़ेगा। यह गलियारा भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारे तक वीजा मुक्त पहुंच मुहैया कराएगा। 
प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को गलियारे की आधारशिला रखेंगे। सिद्धू ने इस गलियारे को संभव बनाने के लिए खान को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच शांति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, इससे दोनों देशों के बीच शत्रुता मिटेगी। सिख समुदाय के लिए यह खुशी का पल है कि बाबा गुरु नानक का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बिना किसी परेशानी के करतारपुर पहुंचने के लिए एक गलियारा मिल जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 200 वाहनों के काफिले पर फंसे सौभाग्य सिंह, CM मोहन यादव ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।@राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP का बड़ा खुलासा, पूछा- कमाई से 5 गुना कैसे किया खर्च, कौन कर रहा फंडिंग?।@ सोना पप्पू केस-कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों के सिंडिकेट राज से हटेगा पर्दा।@ केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश-सूत्र।@ बंगाल में सरकार बदलते ही दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता कर रहे कोर्ट में सरेंडर, पेंडिंग केस में वारंट जारी।@ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।@ पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया।@ उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 जिलों के एसडीएम बदले।@ एक्शन में थलापति विजय, अब सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये। @ 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, नोट कर लें तारीख 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन।@ रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर लैंड डील मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -