- Back to Home »
- State News »
- सीएम की सुरक्षा मे सेंध पहले मिर्ची पावडर लेकर घुसा शक्स अब जिंदा कारतूस लेकर जनता दरबार में घुसा इमाम मोहम्मद इमरान.......
सीएम की सुरक्षा मे सेंध पहले मिर्ची पावडर लेकर घुसा शक्स अब जिंदा कारतूस लेकर जनता दरबार में घुसा इमाम मोहम्मद इमरान.......
Posted by : achhiduniya
27 November 2018
बीते दिनो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली सचिवालय
में में मिर्च पाउडर फेंक कर हमला कर दिया गया था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने
दिल्ली सरकार और भाजपा पर निशाना साधा था। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा
था, केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है।
केजरीवाल ने भी कहा था कि उन पर हमला साजिश के तहत किए जा रहे हैं। गुरुग्राम के
गौशाला ग्राउंड में आयोजित स्कूल-अस्पताल रैली में लोगों को संबोधित करते हुए
केजरीवाल ने कहा कि मेरे ऊपर 2 साल के अंदर 4 हमले हुए। ये लोग मुझे मरवाना चाहते
हैं। ये लोग मुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। मुझे पता है कि मेरी जिंदगी बहुत छोटी है, लेकिन दोस्तों मेरी एक ही ख्वाहिश है कि जितने
भी दिन जिंदा हूं, मेरी एक-एक सांस इस देश की सेवा के लिए
जानी चाहिए और जिस दिन मैं मरूं, मेरे शरीर के
खून का एक-एक कतरा इस देश के लिए जाना चाहिए।
मैं इनसे नहीं डरता। मैं मौत से नहीं
डरता। इनको जो करना है, ये लोग कर लें। इस बार तो हद हो गई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से एक युवक
अपने पर्स में कारतूस रखकर मुलाकात करने आ गया। इस युवक का नाम मोहम्मद इमरान है। उसके
पर्स से पुलिस ने .32 बोर का एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने
उसे अवैध कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली में सीलमपुर का
रहने वाला इमरान सीएम के जनता दरबार में अन्य 12 इमाम और
मौलवियों के साथ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की मांग के साथ
केजरीवाल से मुलाकात करने गया था। सीएम निवास पर तैनात सुरक्षाबलों को उसकी तलाशी
के दौरान उसके पर्स से .32 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
इसके बाद
उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत सिविल
लाइन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान उसने उसने पुलिस को
बताया कि वह दिल्ली के करोल बाग स्थित मस्जिद बावली वाली में बतौर इमाम काम करता
है। करीब 2-3 महीने पहले मस्जिद की दानपेटी में वह
कारतूस मिला था। उसे वह यमुना नदी में फेंकना था, लेकिन उसने
फेंकने की बजाय उसे अपने पर्स में रख लिया। पुलिस अभी भी उससे पूछताछ कर रही है।सवाल यह है की वह इसे सीएम अरविंद केजरीवाल की सभा मे
क्यू लेकर आया था...?


