Posted by : achhiduniya 29 November 2018

करतारपुर कॉरीडोर के शिलानियास कार्यक्रम से लौटी केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने संवाददाताओ से कहा, नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिल रहे थे जिन्होंने हमारे लोगों को मारा है। सिद्धू ने उनके साथ पाकिस्तान में तीन दिन बिताए। इतना ही नहीं आतंकियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। वह पाकिस्तान के एजेंट बन गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। वही शिरोमणि अकाली दल ने भी सिद्धू से सवाल किया कि भारत उनकी प्राथमिकता में है या नहीं। 
पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (पीएसजीपीसी) के महासचिव गोपाल सिंह चावला ने बृहस्पतिवार को अपने फेसबुक पेज पर अपनी तथा सिद्धू की कथित तस्वीर साझा की। खालिस्तान समर्थक चावला को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ बुधवार को करतारपुर गलियारे के शिलान्यास समारोह में हाथ मिलाते हुए देखा गया था। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा, अमृतसर (निरंकारी भवन पर) में हुए आतंकवादी हमले और गोपाल सिंह चावला के बीच संबंध है। अमृतसर उनका (सिद्धू) निर्वाचन क्षेत्र है। अगर सिद्धू उसके साथ हाथ मिलाते हैं या उसके साथ कुछ करते हैं, तो उन्हें यह स्पष्ट करने के लिए जवाब देना होगा कि उनकी प्राथमिकता देश है या कुछ और? अमृतसर के निरंकारी भवन पर 18 नवंबर को हुए ग्रेनेड हमले में तीन लोगों की मौत हो गयी थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 
सुखबीर ने कहा कि सिद्धू को यह पता होना चाहिए कि पंजाब में नशे के दलदल के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। हमारे युवाओं को मारे जाने के पीछे जनरल बाजवा हैं जिनसे वह हाथ मिलाते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए शिअद नेता ने कहा कि राहुल गांधी के पास सिद्धू को अध्यक्ष बना कर अपनी पार्टी का विस्तार पाकिस्तान तक करने का 'बहुत बेहतर मौका है। कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने सिद्धू पर हमला करने और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए शिअद की निंदा की क्योंकि लौंगोवाल की कथित तस्वीर भी चावला के साथ सोशल मीडिया में दिखाई दी थी। वेरका ने कहा, मुझे लगता है कि सुखबीर, बादल परिवार और भाजपा सिद्धू फोबिया से पीड़ित हैं।
मुझे लगता है कि वे लोग बाबा (गुरु) नानक देव से ज्यादा सिद्धू का नाम जपते हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया, लौंगोवाल चावला को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। वह जानते हैं कि चावला (पाकिस्तान) गुरुद्वारा कमेटी का सदस्य है। उन्हें यह भी पता है कि वह हमारे देश का दुश्मन है। इसके बावजूद, लौंगोवाल ने चावला के साथ तस्वीर खिंचवाई। सिद्धू को चावला के बारे में तो जानकारी भी नहीं है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भागीरथ का POCSO केस में सरेंडर, तेलंगाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।@ दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, एविएशन फ्यूल पर VAT 25% से घटाकर 7% किया।@ NEET-UG 2026 बायोलॉजी पेपर लीक मामले की मास्टरमाइंड बॉटनी टीचर गिरफ्तार।@ आम लोगों के लिए अदालतों को चौबीसों घंटे काम करने की जरूरत: CJI @ बंगाल में भंग हुआ ममता सरकार का बनाया पुलिस कल्याण बोर्ड, 7 दिन में CM शुभेंदु अधिकारी के 7 बड़े फैसले।@ पहले कोरोना, अब युद्ध और ऊर्जा संकट,नहीं सुधरे हालात तो दशकों की उपलब्धि मिट जाएगी- पीएम मोदी।@ परिवार में तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार और चौथे पर 40 हजार मिलेंगे, आंध्र प्रदेश सरकार का ऐलान। @ फर्जी GST कंपनियों का जाल-EOW की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का खेल उजागर,8 आरोपी गिरफ्तार।@ भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट जाकर वक्त बर्बाद ना करे मुसलमान पक्ष, मुस्लिम स्कॉलर। @ दिल्ली में IPL पास स्कैम में DDCA का एक बड़ा अफसर शामिल, बुक माई शो जैसे नामी ऐप भी शक के घेरे में।@ बवाल के बाद NTA में बड़ा बदलाव, दो नए जॉइंट सेक्रेटरी और जॉइंट डायरेक्टर्स किए गए नियुक्त।@ ऊर्जा संकट के बीच बीजेपी का राष्ट्रव्यापी अभियान- पीएम मोदी की अपील पर शुरू हुआ मेरा भारत-मेरा योगदान अभियान।@ प्रयागराज की टोंस नदी में नहाने की बना रहे थे रील, 2 बच्चों समेत 3 की मौत, एक को मछुआरों ने बचाया।@ यूपी पुलिस में रीलबाजों पर एक्शन की तैयारी, डीजीपी मुख्यालय का कड़ा आदेश।@ बिहार को अदाणी ग्रुप की बड़ी सौगात, शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा नेत्र उपचार नेटवर्क।@ रोहतक PGI में 28 साल के युवक ने अंगदान कर 8 को दी नई जिंदगी, ग्रीन कॉरिडोर से एयरलिफ्ट हुए ऑर्गन।@ गुजरात में 28,200 लीटर ईंधन जब्त! पेट्रोल-डीजल माफियाओं पर सरकार का एक्शन।@ अनुराग कश्यप के ब्राह्मण टिप्पणी विवाद ने पकड़ा तूल, सूरत में दर्ज हुई शिकायत, कोर्ट तक पहुंचा मामला।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -