- Back to Home »
- Politics »
- शोले की बसंती [बीजेपी सांसद हेमा मालिनी] ने टॉर्च की रोशनी से पढ़ा अपना भाषण.....
Posted by : achhiduniya
22 November 2018
आज बसंती आपके बीच आई है। बसंती की इज्जत का सवाल है। चल धन्नो!' 15 अगस्त 1975 को सुपरहिट फिल्म आई थी शोले। जय-वीरू की जोड़ी और गब्बर के
बीच तांगे वाली बसंती का किरदार भी खूब मशहूर हुआ था। यह किरदार निभाने वालीं हेमा
तब 27 साल की थीं। आज उनकी उम्र 70 है। उस समय वह केवल अदाकारा थीं। आज मथुरा से
सांसद भी चुनी जा चुकी हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद पिछले 43 साल में देश आगे बढ़
गया, नई पीढ़ियां आ गईं, लेकिन बसंती
की इज्जत आज भी खतरे में है। हेमा मालिनी इन्हीं डायलॉग के साथ मध्य प्रदेश में
बीजेपी के लिए वोट मांग रही हैं। पिछले एक हफ्ते से वह हर दिन चार से पांच सभाएं
करती हैं और हर जगह बसंती की इज्जत से बात शुरू होकर वहीं खत्म होती है। खास बात
है कि उनकी सभाओं में बड़ी संख्या में 25 से 30 साल के युवा आते हैं, जो शोले के बाद पैदा हुए।
15 साल की उम्र में घर से भाग कर यह फिल्म देखने
वाले राजेश जैन कहते हैं, हेमा के मांगने से वोट मिलते हैं
या नहीं, लेकिन उनके ग्लैमर का असर तो दिखता है। अपने प्रचार
में हेमा से डायलॉग बोलने के लिए आग्रह करने वाले एक नेता नाम नहीं छापने की शर्त
पर बताते हैं कि बसंती अब भी सभी पर भारी है। मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी
बुधवार को भोपाल की नरेला सीट से बीजेपी उम्मीदवार विश्वास सारंग के लिए प्रचार
करने पहुंच थी, जहां हेमा को सुनने के लिए काफी भीड़ मौजूद
थी। वहीं अचानक बिजली गुल होने से जनसभा में अफरा-तफरी मच गई।
बार-बार बिजली गुल होने से हेमा परेशान हो गईं और जैसे-तैसे मंच पर मौजूद
कार्यकर्ताओं के मोबाइल के टॉर्च की रोशनी से भाषण पढ़ा।

