- Back to Home »
- Politics »
- उद्योगपतियों की कठपुतली है पीएम मोदी...शिवराज सिंह मामा नहीं, कंस मामा हैं...सिद्धू का बीजेपी पर तंज़
उद्योगपतियों की कठपुतली है पीएम मोदी...शिवराज सिंह मामा नहीं, कंस मामा हैं...सिद्धू का बीजेपी पर तंज़
Posted by : achhiduniya
23 November 2018
मध्य प्रदेश चुनाव के लिए छिंदवाड़ा में एक रैली को संबोधित
करते हुए पंजाब सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, पीएम मोदी उद्योगपतियों की कठपुतली हैं। अगर कोई
किसान एक लाख रुपए का लोन नहीं चुका पाता है तो सरकार ड्रम बजाती ह। यह टिप्पणी
सरकार की उस योजना के संदर्भ में है, जिसमें लोन
नहीं चुकाने वालों को ड्रम बजाकर शर्मिंदा किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा
कि शिवराज सिंह 'मामा' कहलवाते हैं, लेकिन हकीकत में 'कंस मामा' है।
सिद्धू ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी और
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा पीएम उद्योगपतियों की कठपुतली है। उन्होंने कहा, जब अडानी और अंबानी 1.5 लाख करोड़ रुपए का लोन नहीं चुकाते तो आप (पीएम
मोदी) उनके साथ पप्पी-झप्पी करते हैं। पीएम मोदी की मेक इन इंडिया स्कीम पर चुटकी
लेते हुए सिद्धू ने कहा, जब राफेल विमान फ्रांस और बुलैट ट्रेन
जापान से आ रही है तो यहां लोग क्या करेंगे? वे पकोड़े
तलेंगे। उन्होंने दावा
किया कि मोदी सरकार किसानों को उनकी पैदावर का उचित मुल्य नहीं दे रही है और डीजल
की कीमत 6 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई।
उन्होंने कहा कि
यह अर्थशास्त्र नहीं, बल्कि अनर्थशास्त्र है। इसके अलावा भोपाल में उन्होंने देश में अमीर
और गरीब के बीच बढ़ते फासले पर चिंता जाहिर करते हुए पीएम मोदी से सवाल किया है कि
सरकार एक फीसदी पूंजीपतियों की है या 99 फीसदी मध्यम
वर्ग और आम आदमी की है? मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सिद्धू
ने मीडिया से बात करते हुए कहा, साल 2017 में एक फीसदी पूंजीपतियों की दौलत में 75 फीसदी का इजाफा हुआ है। देश में अमीर और गरीब का
फासला बढ़ता चला जा रहा है।


