- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- जाने “संविधान” बनने और लागू होने की महत्वपूर्ण बाते..... ?
Posted by : achhiduniya
26 November 2018
भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान
माना जाता है। जिसे डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान को दो साल, 11 महीने और 18 दिनों में तैयार कर राष्ट्र को समर्पित
किया था। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया था। भारत सरकार द्वारा
पहली बार 2015 में "संविधान दिवस" मनाया गया। हर साल 26 नवंबर को मनाया
जाता है। आज ही के दिन भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था। 1949 में 26 नवंबर यानी
आज ही के दिन भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था। डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को
याद करने और संविधान के महत्व का प्रसार करने के लिए "संविधान दिवस" मनाया
जाता है।
संविधान सभा के सदस्य भारत के राज्यों की सभाओं के निर्वाचित सदस्यों के
द्वारा चुने गए थे। जवाहरलाल नेहरू, डॉ भीमराव अम्बेडकर,
डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल,
मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे। संविधान का
मसौदा तैयार करने में किसी भी तरह की टाइपिंग या प्रिंटिंग का इस्तेमाल नहीं किया
गया था। भारतीय संविधान में 448 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं और ये 25 भागों में
विभाजित है।
संविधान सभा के 284 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को दस्तावेज पर
हस्ताक्षर किए थे फिर दो दिन बाद 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। संविधान
सभा पर अनुमानित खर्च 1 करोड़ रुपये आया था।


