- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कसम खुदा की खाते हैं मंदिर वहीं बनवाएंगे....मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिलाओ ने किया ऐलान....
Posted by : achhiduniya
25 November 2018
मुस्लिम महिलाओं ने कहा राम मंदिर को लेकर मुस्लिम पुरुषों का रुख साफ
नहीं है। मेरठ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सह संयोजक शाहीन परवेज के आवास पर
अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में शामिल मुस्लिम
महिलाओं ने अयोध्या के मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान शाहीन ने
कहा कि यह देश हमारा है, हम देश के मसलों को एकजुट होकर निपटाएंगे।
इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने आह्वान करते हुए कहा कि कसम खुदा की खाते हैं
मंदिर वही बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के लिए हमारा फर्ज बनता है
कि हम अपने हिंदू भाई-बहनों को खुशी से राम मंदिर निर्माण के लिए सहमति दें। इस
मामले में राष्ट्रीय एकता मिशन की कार्यकारिणी सदस्य सुबुही खान ने कहा श्रीराम
मंदिर हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है। हम लोग तन-मन-धन के साथ अयोध्या में राम
मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे।
