- Back to Home »
- Politics »
- सोनिया गांधी ने छठ पूजा की होती तो बुद्धिमान बच्चा पैदा होता.....बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की फिसली जुबान....
सोनिया गांधी ने छठ पूजा की होती तो बुद्धिमान बच्चा पैदा होता.....बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की फिसली जुबान....
Posted by : achhiduniya
13 November 2018
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और उत्तरी पूर्वी दिल्ली के रोहतासनगर
से सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि सोनिया गांधी
जी छठ पूजा नहीं करती हैं, जबकि छठ पूजा करने से बुद्धिमान बच्चे पैदा
होते हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा
है जिसमें वो कह रहे हैं कि दिक्कत ये है कि सोनिया गांधी जी कभी छठ नहीं किया,
अगर उन्होंने किया होता तो बड़ा बुद्धिमान होता। हालांकि मामले पर
विवाद होने पर मनोज तिवारी ने सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान को विवादित ना बनाया
जाए। मैनै बस इतना कहा कि छठी मईया की पूजा करने से बुद्धिमान बच्चे पैदा होते हैं।
छत्तीसगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने
ये बयान दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश
किया जा रहा है। उन्होंने सिर्फ ये कहा था कि छठ का व्रत रखने से बुद्धिमान बच्चे
पैदा होते हैं। मनोज तिवारी के इस बयान पर कांग्रेस उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने
जा रही हैं। चार दिनों तक चलने वाले छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। रविवार को नहाय
खाय के बाद सोमवार को खरना है और मंगलवार को सांझ के अर्ध्य के बाद बुधवार को
भोरका अर्ध्य के साथ ये महापर्व संपन्न होगा।