- Back to Home »
- National News »
- उपराष्ट्रपति व मुख्यमंत्री ने रखी करतारपुर साहिब गलियारे की आधारशिला......
Posted by : achhiduniya
26 November 2018
सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर गलियारे के रास्ते पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब जाना सुगम हो जाएगा। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव ने अपने जीवन के 18 वर्ष यहां बिताए थे। गलियारे के निर्माण का फैसला 22 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लिया था। गलियारे का निर्माण गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक किया जाएगा। करतारपुर पाकिस्तान के पंजाब में नरोवाल जिले के शकरगढ़ में स्थित है।
करतारपुर साहिब
गुरुद्वारा पाकिस्तान की सीमा से करीब तीन से चार किमी की दूरी पर रावी नदी के तट
पर स्थित है। उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर
सिंह ने करतारपुर साहिब गलियारे की आधारशिला रखी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री
नितिन गडकरी ने कहा कि गलियारे का निर्माण कार्य चार महीने के भीतर पूरा हो जाएगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत
कौर बादल, हरदीप सिंह पुरी और विजय सांपला
भी मौजूद थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान की ओर करतारपुर
गलियारे के निर्माण के लिये भूमि पूजन कार्यक्रम का उद्घाटन 28 नवंबर को करेंगे।


