- Back to Home »
- Job / Education »
- HRD ने पहली और दूसरी कक्षा के बच्चो को होमवर्क से मुक्ती के साथ तय किया बस्ते का बोझ.....
Posted by : achhiduniya
26 November 2018
एचआरडी [मानव संसाधन विकास] मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं
साक्षरता विभाग की ओर से राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को पहली और दूसरी
कक्षा के स्टूडेंट्स को होमवर्क से मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही
10वीं क्लास तक के स्टू़डेंट्स के स्कूली बस्ते का बोझ भी कम करने संबंधी सर्कुलर जारी
किया गया है। सर्कुलर के अनुसार, पहली और दूसरी
क्लास के छात्रों को अब होमवर्क नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा उनके स्कूली बस्ते का
बोझ अधिकतम डेढ़ किलो होगा।
इस तरह उनके बस्ते का बोझ भी कम कर दिया गया है।
स्कूलों को यह तय करना होगा कि जिन किताबों की जरूरत नहीं हो उसे बच्चे ना लाएं। तीसरी से
पांचवीं तक की कक्षाओं के छात्रों के लिए बस्ते का वजन दो से तीन किलोग्राम, छठी से सातवीं तक के लिए चार किलोग्राम, आठवीं से नवी तक के
छात्रों के बस्ते का वजन साढ़े चार किलोग्राम और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए बस्ते का वजन पांच किलो ग्राम से
ज्यादा नहीं हो।
मंत्रालय ने पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों को केवल गणित और भाषा
पढ़ाने को कहा है, जबकि तीसरी से पांचवीं कक्षा के स्टूडेंट्स
को गणित, भाषा और सामान्य विज्ञान (ईवीएस) को ही
पढ़ाने का निर्देश दिया है, जिसे राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और
प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा मान्यता दी गई है।


