Posted by : achhiduniya 14 November 2018


पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कश्मीर को लेकर पहले भी अपने विचार प्रकट कर चुके हैं। उनका कहना रहा है कि कश्मीर में बहुत अत्याचार हो रहा है। अब तो उन्होंने इमरान सरकार की फ़ज़ीहत करते यह कह दिया है कि उसे कश्मीर को भूल जाना चाहिए। इंग्लैंड की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहले अपने घर को सुधारे, फिर कश्मीर की सोचे। जिससे अपने ही चार सूबे नहीं संभल रहे हों, उसको कश्मीर की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने अपने मुल्क पाकिस्तान को आईना दिखाया है। अफरीदी ने कहा कश्मीर को संभालना पाकिस्तान जैसे मुल्क के बस की बात नहीं है। अफरीदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को नहीं संभाल सकता है। इमरान सरकार की किरकिरी कराने वाले इस बयान के बाद यह पूर्व क्रिकेटर पाकिस्तान में निशाने पर है। सोशल मीडिया पर अफरीदी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का विडियो वायरल हो रहा है। इसमें अफरीदी कह रहे हैं, पाकिस्तान से पाकिस्तान के सूबे ही नहीं संभल रहे हैं। वह कश्मीर को क्या संभालेगा। 
आफरीदी ने एक और बड़ी बात कही कि लोग कहीं भी मरें और वे किसी की मजहब के हों, यह अफ़सोस करने की बात है। संभवतह उनका इशारा कश्मीर में जारी आतंकवाद की तरफ था। उनका ब्यान खुद कुछ महीने पहले पीएम बने इमरान खान के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने कहा, कश्मीर कोई इशू नहीं है। जो लोग वहां पर रहते हैं मैं कहता हूं पाकिस्तान को नहीं चाहिए कश्मीर। भारत को भी मत दो कश्मीर। कश्मीर अलग मुल्क बने। कम से कम इंसानियत तो जिंदा रहे। इंसान जो मर रहे हैं वह तो नहीं हो यार। इस विडियो में वह कह रहे हैं, कश्मीर पाकिस्तान को भी नहीं चाहिए। उससे तो यहां के लोग ही नहीं संभल रहे हैं। आप इंडिया को भी मत दो। पाकिस्तान को भी नहीं चाहिए। कश्मीर को अपने में रहने दो। अपना रहने दो उनको। इंसानियत बड़ी चीज है, जो लोग वहां पर मर रहे हैं।  चाहे वह किसी भी मजहब का हो। तकलीफ होती है इंसान के रूप में। 
वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब शाहिद अफरीदी ने कश्मीर पर बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने अपने बयान में भारत को निशाना बनाया था। उन्होंने इसी साल अप्रैल में ट्वीट किया था। जम्मू-कश्मीर में सेना के आतंकरोधी अभियान के तहत मारे गए 13 आतंकियों से शाहिद अफरीदी ने हमदर्दी जताते हुए लिखा था, कश्मीर की स्थिति बेचैन करनेवाली और चिंताजनक है। यहां आत्मनिर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी शासन द्वारा निर्दोषों को मार दिया जाता है। हैरान हूं कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन कहां हैं? वे इस खूनी संघर्ष को रोकने के लिए कुछ क्यों नहीं कर रहे? इस पर भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर सहित तमाम नेता और सेलिब्रिटीज ने अफरीदी को निशाना बनाया था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -