Posted by : achhiduniya 18 November 2018


मध्य प्रदेश के चुनाव अभियान के दौरान पीएम मोदी ने राहुल पर तीखे तंज करते हुए कहा, ऐसा लीडर जिससे कोई पूछे कि आप एनसीसी के बारे में क्या कहते हैं तो उन्हें पता नहीं है। कैलाश मानसरोवर होकर आए तो किसी ने पूछा तो कुछ बोल नहीं पाए। किसी ने पूछा कि घोषणापत्र क्या होता है तो बोले घोषणापत्र, घोषणापत्र होता है। ऐसे ही कोई नया महात्मा बना था तो उससे पूछा गया कि संस्कृति क्या होती है तो बोले कि संस्कृति संस्कृति होती है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर इंदौर की रैली में जमकर हमले करते हुए कहा कि राहुल गांधी को उनकी कांग्रेस पार्टी ही गंभीरता से नहीं लेती है तो फिर जनता कैसी लेगी। उन्होंने कहा, वह जहां जाते थे, जेब से मोबाइल निकालते थे। कहते थे मेड इन छिंदवाड़ा बनेगा, मेड इन इंदौर बनेगा,लेकिन उनकी यह बात पार्टी के मेनिफेस्टो में नहीं है, जिस नेता को उनकी पार्टी ही सीरियसली नहीं लेती है, उसे सीरियस लेना चाहिए क्या। 
मुझे यकीन है कि उसे देश की जनता सीरियसली नहीं लेती। पीएम ने राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में मोबाइल फैक्ट्रियां खुलवाने के बयान पर कहा, मैडम की जब रिमोट कंट्रोल सरकार थी तो देश में दो मोबाइल फैक्ट्री थीं, लेकिन चायवाले की सरकार में सवा सौ फैक्ट्री हो गईं। जब उन्हें यह पता चला तो मोबाइल जेब में रख लिया। ईज ऑफ डूइंज बिजनस की रैंकिंग में भारत की छलांग का श्रेय लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, 2014 में हम आए तो भारत ईज ऑफ डूइंग बिजनस में 142वें नंबर पर थे, अब हम 77 पर जा खड़े हुए हैं। इसका अर्थ होता है कानून और व्यवस्था में कठिनाइयों को दूर करना। यह काम हमने 4 साल में करके दिखाया है। तब दुनिया मानने लगी है। पीएम मोदी ने कहा कि अभी दिवाली के पहले मैंने लघु उद्योगों के लिए 12 गिफ्ट दिए थे। इनमें एक गिफ्ट यह है कि यदि लोन चाहिए तो जीएसटी समेत यदि सारे कागज पूरे हैं तो महज 59 मिनट में एक करोड़ रुपये तक का लोन तुरंत स्वीकृत हो जाता है। 
इसलिए आज देश को उसके कारण हमने 5 लाख तक की आय के इनकम वाले परिवार के टैक्स को घटाकर 5 पर्सेंट कर दिया है। मिडल क्लास को घर के लिए कभी बैंक के ब्याज में राहत नहीं मिलती थी, लेकिन हमने किया ताकि मिडल क्लास लोग घर का सपना पूरा कर सकें। पीएम मोदी ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि पहले इंटरनेट का महीने का खर्च 500 से 600 रुपये आता था, लेकिन अब 100 से 150 रुपये था। अब रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा है। इससे देश के नौजवान प्लैटफॉर्म पर बैठकर भी पढ़ाई कर सकते हैं। अकेले मध्य प्रदेश में एलईडी बल्ब लगने के चलते साल भर में मिडल क्लास के लोगों के 900 करोड़ रुपये की बचत हुई है। पासपोर्ट का काम आसान हुआ है। अकेले मध्य प्रदेश में हमने 14 पासपोर्ट ऑफिस खोल दिए। बीमारी में लाखों खर्च होते थे। स्टेंट लगाना हो तो डेढ़ लाख तक का खर्च आता था। हमने जन औषधि केंद्र खोले, जो दवाई 100 रुपये में मिलती थी, उसे 10 रुपये में उपलब्ध कराने का काम हमने किया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईंधन बचाने के लिए PM मोदी ने पेश की मिसाल, महज 2 गाड़ियों के काफिले में निकले।@ वीडी सतीशन हो सकते हैं केरलम के नए मुख्यमंत्री, कल कांग्रेस करेगी नाम का ऐलान-सूत्र।@ पुणे में अस्पताल के सामने मिला बम, सात घंटे का लगा था टाइमर, जांच में जुटी पुलिस।@ परीक्षा खत्म करो, 12वीं के अंकों के आधार पर दो दाखिला, NEET विवाद के बीच तमिलनाडु सीएम विजय का बड़ा बयान।@ पंचकूला, अंबाला, सोनीपत,हरियाणा 7 नगर निकायों में 6 पर जीती बीजेपी।@ असम मंत्रिमंडल ने UCC लागू करने की मंजूरी दी, 26 मई को विधानसभा में पेश होगा बिल। @ भारत हमेशा से एक हिंदू राष्ट्र रहा है, RSS इसे नहीं बना रहा है-दत्तात्रेय होसाबले।@ कार्डियक अरेस्ट, शरीर पर 6 जगह चोट के भी निशान,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव की मौत का हुआ खुलासा।@ NEET UG-2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में छापेमारी।@ देश के पहले सेमी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी, सिर्फ 48 मिनट में अहमदाबाद से धोलेरा पहुंचेंगे यात्री।@ LPG का विकल्प खुद बनाएगा भारत, मोदी कैबिनेट ने कोल गैसिफिकेशन प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, 3 लाख करोड़ का निवेश।@ मारोली में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षित बाहर निकले निरमा ग्रुप के ध्रुमिल पटेल और अन्य यात्री।@ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बस से सफर करेंगे, पीएम मोदी की अपील के बाद बड़ा फैसला।@ वेणुगोपाल को बनाया सीएम तो वायनाड को बना देंगे अमेठी, केरल में राहुल-प्रियंका को धमकी।@ दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक फर्राटेदार सफर, 10 लेन का बाईपास ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, DND-चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक घटेगा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -