- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- कोल्ड और कफ से है परेशान तो आपको राहत देगा ये घरेलू नुस्खा...?
Posted by : achhiduniya
27 November 2018
सर्दिया शुरू होते ही इम्यूनिटी कमजोर होना, शरीर को ठंड जल्दी लगना और गले में खराश होना आम बात है। हेल्दी डाइट लेने के अलावा, साफ बर्तन और कपड़े, और प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का प्रयोग हमे ठंड से बचा सकते हैं। कोल्ड और कफ को कम करने के लिए कैसे बनाएं बेसन का शीरा:- बेसन का शीरा बनाने के लिए आपको बेसन, शुद्ध गाय का घी, काली मिर्च, हल्दी, दूध और गुड़ की आवश्यकता होगी। घी को गर्म करें।
अब इसमें बेसन डालकर इसे तब तक भूनें जब तक ये
पीला न हो जाए। अब इसमें दूध डालें और इसे लगातर चलाते रहें वरना गांठे बनने
लगेंगी। मिश्रण को तब तक हिलाएं जब तक यह एकसार न हो जाए।
फिर इसमें हल्दी, काली मिर्च और अन्य मसाले मिलाएं। इसके बाद इस
मिश्रण में गुड़ डालें और गाढ़ा होने तक चलाते रहें। अब गैस बंद कर दें। कोल्ड और
कफ से राहत पाने के लिए इस शीरे को गर्म-गर्म खाएं। आप इसमें ड्राई फ्रूट्स भी
मिला सकते हैं। यह ध्यान रखें यह नुस्खा दवाओं का विकल्प नहीं है। यदि आपको अधिक
ठंड लगी हुई है, तो दवाओं के साथ इस बेसन के शीरे को लेना
सोने पर सुहागे जैसा होगा।



