- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- आयुर्वेद के अनुसार जाने नहाने का सही तरीका जो रखे आपको हमेशा स्वस्थ....?
Posted by : achhiduniya
27 November 2018
आयुर्वेद में हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी हर चीज़ के बारे में बताया गया है, जिसमें खाने से लेकर नहाना तक शामिल है। ये बातें सिखाती हैं कि जाने-अनजाने हम कई ऐसी चीज़ें करते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नही हैं। इन बातों को ठीक तरीके से अपनाया जाए तो अच्छी सेहत पाना बहुत आसन है। आइए जानते है नहाने से जुड़ी ऐसी ही कुछ बातों के बारे में,अगर आपके शरीर का प्रकार पित्त है तो आपके लिए ठंडे पानी से नहाना बेहतर रहता है।
अगर आपके शरीर का प्रकार कफ या वात है तो गर्म
पानी का उपयोग करें। सुबह के समय नहाते है तो ठंडे पानी से नहाना बेहतर रहता है, लेकिन अगर आप रात में नहाते हैं तो आराम महसूस
करने के लिए गर्म पानी से नहाना चाहिए। अगर आप ठंडे पानी से नहा रहे हैं तो आपको
शुरुआत सिर से पांव तक करनी चाहिए।
गर्म पानी से नहा रहे हैं तो आपको पैरों की
उंगालियों से धोना शुरु करते हुए फिर सिर तक आना चाहिए। नहाने से पहले सरसों के
तेल या तिल के तेल की मसाज आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकती है। यह मांसपेशियों
को रिलैक्स करने और त्वचा की बनावट में सुधार करने में मदद करती है।


