- Back to Home »
- Discussion »
- पत्रकार के सवाल पर क्यू भड़की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण....
Posted by : achhiduniya
24 November 2018
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन जारी है और इसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर पार्टी के दूसरे नेता सितंबर 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक का लगातार ज़िक्र करते आ रहे हैं। इसी दौरान मध्य प्रदेश में प्रेस कांफ्रेंस मे जब एक पत्रकार ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा कि क्यों दो साल बाद एनडीए सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे को लेकर बीन बजा रही है। इस पर सीतारमण ने कहा कि जिस तंजिया लहजे में आपने ये सवाल पूछा है, उससे मुझे दुख पहुंचा है। मुझे हिंदी समझ आती है। आपने बीन बजाने शब्द का प्रयोग किया है।
पत्रकार ने पूछा था कि क्या सर्जिकल
स्ट्राइक को सार्वजनिक किया जाना ज़रूरी था, क्या यह
सैनिकों के हित में था और क्या कांग्रेस पार्टी ने कभी भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं
किया था। इस पर सीतारमण ने कहा, हर नागरिक को
इस पर गर्व होना चाहिए। क्या हमें दुश्मन पर हमला करने के लिए शर्मिंदा होना चाहिए? उन्होंने आतंकवादियों की मदद से हमारे ऊपर हमला
किया तो हमने उनके आतंकवादी कैंप को निशाना बनाया। जिन जवानों ने देश के लिए जान
गंवायी है उनके ऊपर हमें गर्व होना चाहिए। आगे उन्होंने
सवाल पूछा कि क्या हमें इसके लिए शर्मिंदा होना चाहिए। सीतारमण ने कहा कि अगर
कांग्रेस पार्टी ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक किया होता तो उन्होंने भी इसकी बात की
होती क्योंकि यह देश के लिए गर्व की बात है।

