- Back to Home »
- Politics »
- वोटिंग मशीन [EVM ]मे छेड़छाड़ और सेंधमारी के खौफ से कांग्रेस उम्मीदवार खुद कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी....
वोटिंग मशीन [EVM ]मे छेड़छाड़ और सेंधमारी के खौफ से कांग्रेस उम्मीदवार खुद कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी....
Posted by : achhiduniya
24 November 2018
बीते दिनो दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों द्वारा स्ट्रांग रूम की निगरानी करने की खबर मीडिया मे आई थी। हालांकि उस दौरान पार्टी का कोई नेता नहीं बल्कि कार्यकर्ता ही स्ट्रांग रूम के आसपास निगरानी रख रहे थे। हाल ही मे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदान हो गया है,लेकिन बावजूद इसके उम्मीदवारों को EVM में सेंधमारी का खौफ सता रहा है। खौफ के चलते उम्मीदवार खुद स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाकर निगरानी करने बैठ गए हैं।
पूरा
मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल और कोंडागांव विधानसभा सीट की है। हालांकि
यहां चुनाव के बाद वोटिंग मशीन को स्ट्रांग रूम में जमा कराकर सील कर दिया गया था।
साथ ही उसके साथ कोई छेड़छाड़ न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं,लेकिन इन दो विधानसभा सीट से कांग्रेस के
उम्मीदवार को इसके बाद भी सेंधमारी का खौफ सता रहा है। इस वजह से ही मोहन मरकाम और
सन्त नेताम स्ट्रॉन्ग रूम की खुद ही निगरानी कर रहे हैं।
इसके लिए बकायदा उन्होंने
स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाया हुआ है। केशकाल विधानसभा सीट से कांग्रेस
प्रत्याशी संत नेताम का कहना है कि आए दिन जिस तरह से वोटिंग मशीन से छेड़छाड़ की खबरें
आती रही हैं। उसे देखते हुए उन्हें भी डर है कि उन्हें हराने के लिए यहां भी कुछ
वैसा ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें डर है कि इतनी सुरक्षा के बाद भी
ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो सकती है। इसलिए हम इसकी निगरानी कर रहे हैं।


