- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- कड़कड़ाती ठंड का आगाज...माउंट आबू मे न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री
Posted by : achhiduniya
18 December 2018
देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ती जा रही है। राजस्थान में भी लगातार पारा गिरता जा रहा है और ठंड बढ़ती जा रही है। माउंट आबू में पारा लगातार जमाव बिंदु से नीचे रहने के कारण अलसुबह जहां लोगों की चहल-पहल नदारद नजर आई तो वहीं धूप निकलने के बाद लोग अपने अपने घरों से निकलकर मुख्य मार्गो और छतों पर हल्की धूप सेकते हुए नजर आते हैं। केवल मांउट आबू ही नहीं बल्कि राजस्थान के अन्य क्षेत्रों में भी लगातार ठंड बढ़ रही है। राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू यहां लगाता मंगलवार को भी पारा जमाव बिन्दू से नीचे रहा। यहां रात में तापमान माइनस 0.4 रहा।
माउंट आबू के मैदानी इलाकों में
स्थित बाग बगीचों समेत पक्षियों के लिए रखे हुए पानी के पात्रों में बर्फ की मोटी
मोटी परतें जमी हुई दिखाई दी। अलसुबह माउंट आबू में सैर सपाटे के लिए आने वाले
सैलानियों को भी ठंड का सामना करना पड़ा। जिसके चलते उन्हें मुख्य मार्गों के
नजदीक आग जला कर गर्माहट लेते हुए देखा गया। हालांकि, सैलानियों को यह मौसम काफी पसंद आ रहा है।

