- Back to Home »
- State News »
- कांग्रेस का चुनावी वादे पर फास्ट एक्शन... सीएम की कुर्सी पर बैठते ही किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर कमालनाथ ने किए हस्ताक्षर....
कांग्रेस का चुनावी वादे पर फास्ट एक्शन... सीएम की कुर्सी पर बैठते ही किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर कमालनाथ ने किए हस्ताक्षर....
Posted by : achhiduniya
17 December 2018
कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान किसानों का
कर्ज माफ करने का वादा किया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार
बनने के 10 दिन के अंदर कर्ज माफ कर दिया था। कमलनाथ ने भी कहा था कि सरकार बनते
ही सबसे पहला कदम कर्ज माफी के लिए उठाया जाऐगा। उन्होंने कहा था
कि हमारी प्राथमिकता कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है जिससे कि खेती आधारित मध्य
प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाया जा सके। कमलनाथ पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
बने हैं।
वे छिंदवाड़ा से नौ बार सांसद चुने गए हैं। कमलनाथ को गुरुवार को
कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए चुना था। कमलनाथ ने मध्य प्रदेश का
मुख्यमंत्री बनते ही अपने चुनावी वादे पर अमल किया। उन्होंने सीएम की कुर्सी पर
बैठते ही किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर दस्तखत किए। इस कदम के तहत किसानों का दो
लाख रुपये तक का कर्ज माफ होगा। इससे 40 लाख किसानों को फायदा होगा। कर्जमाफी का
मौजूदा और डिफाल्टर किसानों को भी फायदा होगा। सहकारी के साथ ही राष्ट्रीय बैंकों
से भी इस बारे में चर्चा की गई है।
कर्ज माफी की फाइल पर साइन करने के बाद मुख्यमंत्री
कमलनाथ ने कहा, मैंने अपना वादा पूरा किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि वे बेरोजगारों को
महंगाई भत्ता देने का ऐलान भी जल्द कर सकते हैं। इसको लेकर एक ड्राफ्ट तैयार हो
चुका है।


