Posted by : achhiduniya 15 December 2018


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काफिले की गाड़ियों के ओवर स्पीडिंग को लेकर चालान काटे गए थे,लेकिन फडणवीस के ये चालान ट्रैफिक पुलिस ने निरस्त कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार ओवर स्पीडिंग के लिए सीएम फडणवीस के काफिले की दो गाड़ियों के 13 चालान हुए थे। इन चालानों में जुर्माने की कुल रकम 13 हजार रुपए थी जिसे माफ कर दिया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख को आरटीआई के तहत मिली जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2018 से 12 अगस्त 2018 के बीच सीएम देवेंद्र फडणवीस के काफिले ने 13 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। मिली 
नियमानुसार ऐसे उल्लंघन पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। सीएम फडणवीस के काफिले ने 13 बार यह नियम तोड़े तो जुर्माने की रकम 13 हजार हो गई।  हालांकि, इसे अब माफ कर दिया गया है। वहीं चालानों के निरस्त होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि सीएम के वाहन नंबर MH 01 CP 0038 पर जुर्माने के 8 हजार रुपए और दूसरे वाहन MH 01 CP 0037 पर जुर्माने के 5 हजार रुपए की राशि माफ की गई है। इन दोनों ही वाहनों ने इस साल बांद्रा वर्ली सी लिंक के क्षेत्र में 13 बार ट्रैफिक नियम तोड़े थे। 
गौरतलब है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों अथवा मालिकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ई-चालान प्रणाली शुरू की गई। मुंबई पुलिस स्पीड कैमरे के जरिए ट्रैफिक चालान काटती हैं। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि नियम सभी के लिए समान होने चाहिए। कोई सीएम है तो उसे ट्रैफिक नियम तोड़ने और जुर्माना भरने से छूट मिल रही है, यह गलत है। लोगों का कहना है कि शायद ही कभी आम जनता के साथ ऐसा हुआ होगा कि ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर उसको जुर्माने की रकम न भरनी पड़ी हो। आरटीआई में सामने आई जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले वीआईपी लोगों पर जुर्माने की 119 करोड़ की राशि बकाया है।

इनमें सीएम फडणवीस के साथ राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते के बेटे उमेश, एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे आदि वीआईपी शामिल हैं।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मंदिर की संपत्ति देवता की, सरकार उसकी मालिक नहीं हो सकती-तमिलनाडु सरकार को SC से झटका।@ अंडरगारमेंट में सीक्रेट पैकेट छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों बालिग, लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पर भी बोले मुंबई के DCP @ शांति बनाए रखने के लिए 10,000 का बॉन्ड? दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद रैपिडो पर बैन की मांग, एक अटैकर के ड्राइवर होने पर उठ रहे सवाल।@ अमित शाह पंजाब में करेंगे 'चिट्टे' का रावण दहन, लुधियाना के दशहरा समारोह से चुनावी शंखनाद।@ मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की हत्या के बाद उबाल, दो शव लेकर CM आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी।@ जगदीप धनखड़ होंगे RSS के 100 साल पर नागपुर में आयोजन के चीफ गेस्ट, इजरायल से भी एक मेहमान।@ OIC को भारत की दो टूक-जम्मू-कश्मीर से जुड़े केवल दो ही मुद्दे; पाकिस्तान अवैध कब्जा खाली करे और सीमा पार आतंकवाद बंद करे।@ वर्दी की आड़ में साजिश, 36 साल पुराने फर्जी केस में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा।@ FSSAI ने जेप्टो, स्टोरिया और कई कंपनियों को भेजा नोटिस, विज्ञापनों और नियमों के उल्लंघन पर कसेगा शिकंजा।@ वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया।@ अमन की बातें, जंग की तैयारी-ईरान के खिलाफ पाकिस्तान का दोहरा खेल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -