- Back to Home »
- Politics »
- तेजाब की मोहिनी [अभिनेत्री माधुरी दीक्षित] 2019 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट से होगी बीजेपी उम्मीदवार.....
तेजाब की मोहिनी [अभिनेत्री माधुरी दीक्षित] 2019 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट से होगी बीजेपी उम्मीदवार.....
Posted by : achhiduniya
06 December 2018
इस साल जून में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। शाह उस समय पार्टी के संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत मुंबई पहुंचे थे। अमित शाह ने इस दौरान अभिनेत्री को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया था।
भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को पुणे सीट से मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि माधुरी का नाम पुणे लोकसभा सीट के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा, पार्टी 2019 के आम चुनाव में माधुरी दीक्षित को उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। हमारा मानना है कि पुणे लोकसभा सीट उनके लिए बेहतर होगी।


