- Back to Home »
- Politics »
- संभवतः 2019 लोकसभा चुनाव में हाथी [बसपा] देगा साइकल [सपा] का साथ....
Posted by : achhiduniya
19 December 2018
तीन राज्यों में
कांग्रेस ने सरकार बनाई है इस के
बाद ऐसा लग रहा था की लोकसभा चुनाव में भी पार्टी
मजबूत हो जाएगी,लेकिन पार्टी को एक बड़ा झटका मिला हैं। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ने गठबंधन
करने का फैसला कर लिया है और कहा जा रहा है कि इस गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखा
जाएगा। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया
गया है। इसकी औपचारिक घोषणा 15 जनवरी को मायावती के जन्मदिन
पर की जाने की अटकलें हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियों ने गठबंधन में
सीटों के बंटवारे पर भी फैसला ले लिया है। सूत्रों के अनुसार इस गठबंधन में
कांग्रेस को बाहर रखा जाएगा और अजीत सिंह की रालोद को शामिल किया जाएगा। इसमें
बसपा को 38,
सपा को 37 और
रालोद को 3 सीटे दी जाने पर चर्चा हो रही है।
कहा जा रहा है कि पार्टियों
ने भले ही इस गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखा हो लेकिन फिर भी इसके लिए जगह छोड़ी
है। चुनाव परिणाम आने के बाद यदि सरकार बनाने के लिए सीटों की गिनती में कमी आई तो
गठबंधन में कांग्रेस को शामिल किया जा सकता है जिसके लिए कांग्रेस के गढ़ अमेठी और
रायबरेली में गठबंधन का प्रत्याशी पहले से ही नहीं उतारा जाएगा। केवल कांग्रेस ही
नहीं बल्कि गठबंधन में और पार्टियों के लिए भी गुंजाइश रखी जाएगी। जैसे निषाद
पार्टी, पीस पार्टी को कुछ सीटे दी जाने की उम्मीद है।

