- Back to Home »
- Discussion »
- मिस्टर 36 को सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ लेने पर शर्म नहीं आती....राहुल का पीएम मोदी पर हमला
Posted by : achhiduniya
08 December 2018
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीएस हुड्डा ने बीते शुक्रवार को
कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक की को बढ़ा-चढ़ाकर बताए जाने से सेना को कोई मदद नहीं
मिली। क्या इससे सेना को कोई सहायता मिली। बिल्कुल भी नहीं,मिलिट्री ऑपरेशन का राजनीतिकरण अच्छी बात नहीं है।
जनरल हुड्डा ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद खुश होना एक
सामान्य बात थी लेकिन लगातार बढ़ा-चढ़ाकर इसका ज़िक्र किए जाने की ज़रूरत नहीं थी।
हुड्डा द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान दिए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल
गांधी को पीएम मोदी पर निशाना साधने का मौका मिल गया।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, जनरल ने एक
सच्चे सिपाही की तरह बोला है। मिस्टर 36 को सेना को
व्यक्तिगत संपत्ति के रूप में प्रयोग करने में शर्म नहीं आती है। उन्होंने सर्जिकल
स्ट्राइक को राजनीतिक लाभ के लिए प्रयोग किया और राफेल डील के द्वारा अंबानी की
संपत्ति को तीस हज़ार करोड़ बढ़ा दिया। 'मिस्टर 36' शब्द का प्रयोग उन्होंने पीएम मोदी के '56 इंच सीने' का मज़ाक बनाते
हुए किया।
राहुल गांधी ने कहा,क्या आप जानते
हैं कि नरेंद्र मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ही मनमोहन सिंह ने इस तरह का सर्जिकल
स्ट्राइक तीन बार किया था। जब सेना ने मनमोहन सिंह से कहा कि वो पाकिस्तान के
खिलाफ कार्रवाई करना चाहते हैं,तो उन्होंने
कहा इसे गुप्त रखना है। राहुल गांधी ने कहा कि यूपी चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी
ने सर्जिकल स्ट्राइक का गलत तरीके राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की।


