- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- “द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर” सोनिया गांधी खलनायिका की भूमिका मे....
Posted by : achhiduniya
27 December 2018
देश के पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह
के मीडिया सलाहकार संजय बारु की किताब 'द एक्सीडेंटल
प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह पर फिल्म बनने की घोषणा से
ही इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। फिल्म का पहला पोस्टर इसी साल अप्रैल में रिलीज
किया गया था। एक पोस्टर में अनुपम, मनमोहन सिंह
जैसे दिखे थे और उनके पीछे एक महिला की आकृति नजर आई थी, जिसके बारे में अनुमान लगाया गया कि वह सोनिया
गांधी की प्रतीक है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर
रिलीज हो गया। इस ट्रेलर में मनमोहन सिंह को सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री बनाए जाने के बाद देश पर
उठने वाले सवालों के जवाब देते नजर आएंगे। इतना हीं नहीं, सोनिया गांधी को इस फिल्म में निगेटिव किरदार में
दिखाया गया है। मनमोहन के किरदार में अनुपम खेर बोलते है कि देश के विकास के लिए
हमको न्यूक्लियर एनर्जी चाहिए, वहीं सोनिया
गांधी का मानना होता है कि यह पार्टी के लिए स्वीकार नहीं है।
इस फिल्म ने कश्मीर
मुद्दे पर भी सवाल उठाया गया है। राहुल गांधी, प्रियंका
गांधी के किरदारों को भी इस फिल्म में दिखलाया जाएगा। इस फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में होंगे और सोनिया गांधी के किरदार में जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट हैं।
यह देखना दिलचस्प होगा कि वह फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार कैसे निभाते हैं। विजय रत्नाकर गुट्टे की इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अक्षय खन्ना अहम किरदार
में दिखेंगे। हंसल मेहता इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर होंगे।
फिल्म की शूटिंग लंदन के अलावा इंडिया के अलग-अलग हिस्सों में की गई है। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी।
फिल्म की शूटिंग लंदन के अलावा इंडिया के अलग-अलग हिस्सों में की गई है। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी।




