Posted by : achhiduniya 25 December 2018


25 दिसंबर को प्रभु ईसा-मसीह का जन्म हुआ था और तभी से उनके जन्म दिवस के रूप में यह दिन मनाया जाता है। प्रभु ईसा-मसीह का जन्म दिन मनाने के लिए लोग अपने घर को सजाते हैं और केक काटकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं। ऐसे में हमेशा हमारे मन में एक सवाल आता है कि क्रिसमस पर सांता क्लॉज का चलन कहां से आया या फिर कहें कि सांता हमारी दुनिया में कहां से आया। क्रिसमस पर सांता क्लॉज का अपना ही महत्व है। जो क्रिसमस पर आता है और बच्चों को गिफ्ट और चॉकलेट्स देता है। 
 सांता क्लॉज को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि सांता और कोई नहीं बल्कि प्रभु यीशु के पिता ही हैं और इसीलिए वह अपने बच्चे के जन्मदिवस पर खुश होकर बच्चों को अन्य लोगों को चॉकलेट्स और गिफ्ट बांटते हैं। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सांता क्लॉज प्रभु यीशु का भेजा दूत है, जो क्रिसमस पर लोगों को खुशियां बांटने के लिए आता है,लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये सांता क्लॉज कौन है और इसका क्रिसमस से क्या कनेक्शन है?  क्रिसमस फादर कहे जाने वाले सांता क्लॉज के बारे में जो प्रमाण मिलते हैं उनसे पता चलता है कि सांता क्लॉज का क्रिसमस और प्रभु यीशु से कोई संबंध नहीं है। 
प्रमाणों से पता चलता है कि प्रभु यीशु के जन्म के 280 साल बाद तुर्किस्तान के मायरा नामक शहर में जन्मे संत निकोलस ही सांता क्लॉज हैं। संत निकोलस को बच्चों से बहुत प्यार था और गरीब बच्चों की मदद करने के लिए वह अक्सर उन्हें गिफ्ट्स और चॉकलेट दिया करते थे। सांता क्लॉज का आज जो प्रचलित नाम है वह संत निकोलस के डच नाम सिंटर क्लॉज से आया जो बाद में सांता क्लॉज बन गया। 
सांता का आधुनिक रूप 19वीं सदी में आया। संत निकोलस ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। बचपन से ही प्रभु यीशु में इनकी बहुत आस्था थी। संत निकोलस बड़े होकर ईसाई धर्म के पादरी बनें और बाद में बिशप बने। बच्चों से इनका खास लगाव था। इन्हें बच्चों को उपहार देना बहुत पसन्द था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -