Posted by : achhiduniya 10 December 2018


 मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान की सीमा पर स्थित एक कस्‍बे है, जिसके मकान का ज्‍यादातर हिस्‍सा एमपी में पड़ता है,लेकिन फ्रंट राजस्‍थान में खुलता है। एमपी में इस कस्‍बे को भेंसोदा मंडी के नाम से जाना जाता है जबकि राजस्‍थान में भवानी मंडी के नाम से। दोनों कस्‍बों को एक गली बांटती है, जो दरअसल दोनों राज्‍यों का बॉर्डर है। भेंसोदा मंडी क्षेत्र गरोठ-भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में आता है। यह सीट मध्य प्रदेश के संसदीय क्षेत्र मंदसौर में पड़ती है। यहां करीब 6500 मतदाता हैं। इस सीट पर भाजपा के देवीलाल धाकड़ और कांग्रेस के सुभाष कुमार सोजतिया और निर्दलीय तूफान सिंह के बीच मुकाबला है।  
इस बार के विधानसभा चुनाव में परिवार के आधे सदस्‍यों ने एमपी में तो आधे ने राजस्‍थान में वोट डाला। भेंसोदा ग्राम पंचायत का वर्तमान में समग्र क्षेत्रफल 2657.326 हैक्टेयर है।  इसमें भेंसोदामंडी, भेंसोदा गांव, मालीपुरा, रगसपुरिया, सुलतानपुरा, भगवानपुरा गांव शामिल हैं।  भेंसोदामंडी के लोगों ने कुछ साल पहले भवानीमंडी में शामिल होने की मांग की थी। वहीं भवानीमंडी कस्‍बा झालावाड़ लोकसभा सीट में आता है। पिछले चुनाव में बीजेपी प्रत्‍याशी ने अकेले भवानीमंडी शहर से ही 3143 वोटों से जीत दर्ज की थी। इस बार भी यह सीट बीजेपी के पास रहने की उम्‍मीद जताई जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है की इसका कारण वोटरों का अलग-अलग राज्‍यों में पंजीकृत होना है। चुनाव आयोग की तत्‍परता से वोटर आईडी कार्ड की खामियां दूर कर ली गई हैं। नहीं तो पहले ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने दोनों ओर मतदाता पहचान पत्र बना रखे थे।
ऐसे करीब 60 लोगों को दोनों ओर चिह्नित किया गया था। यहां एक भवानी मंडी रेलवे स्‍टेशन है। उसकी खास बात यह है कि टिकट काटने वाले बुकिंग क्‍लर्क की कुर्सी एमपी में आती है,लेकिन यात्री लाइन राजस्‍थान में लगाते हैं यानि टिकट विंडों ठीक दोनों राज्‍यों की सीमा पर पड़ती है। एक प्‍लेटफॉर्म राजस्‍थान में पड़ता है तो दूसरा एमपी में एक प्‍लेटफॉर्म पर लिखा है मध्‍य प्रदेश और दूसरे पर राजस्‍थान। इस कस्‍बे का जो हिस्‍सा राजस्थान में पड़ता है वह ज्‍यादा विकसित है। एमपी वाले हिस्‍से के विकास के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हाल में बड़े ऐलान किए थे। उस पर काम चल रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसान, नौजवान बोल रहे- मोदी ने मरवा दिया, महंगाई-बेरोजगारी पर राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना।@ 100 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश की भी चेतावनी,दिल्ली-NCR समेत UP में आंधी-तूफान का अलर्ट। @ केरलम मॉब लिचिंग-महिला के घर में बिना कपड़ों के घुसा शख्सन, लोगों खंभे से बांधकर पीटा।@ पायलटों को बलि का बकरा न बनाया जाए, AI-171 क्रैश की पहली बरसी पर पायलट संगठन ने की गहन जांच की मांग।@ ₹370 बिरयानी विवाद में महाराष्ट्र पुलिस ने कसा शिकंजा, कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु और डॉ सेजल पर FIR @ वोट और सरकार के बाद अब सीट चोरी,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तंज।@ TMC के ममता गुट को झटका! विधानसभा स्पीकर के फैसले को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर टली सुनवाई।@ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।@ असम-नागालैंड सीमा विवाद खत्म होने की ओर, जल्द शुरू होगा तेल और गैस का उत्पादन!।@ NCR में बसेंगे 8 नए स्मार्ट शहर, 30 मिनट में दिल्ली से सफर होगा पूरा, यूपी- हरियाणा-राजस्थान जुड़ेंगे।@ बेतिया-सप्तक्रांति में विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़, पैंट्री स्टाफ धराया-60 बोतलें जब्त।@ भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -