Posted by : achhiduniya 10 December 2018


रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी अपनी बेटी ईशा की शादी की उदयपुर में चल रही प्री-वेडिंग सेरेमनी में कई बार बेटी के पिता की तरह दिखे। मेहमानों के बीच हाथ जोड़े हुए और लोगों से कहते हुए कि हम लड़की वाले हैं। देश-विदेश से आए सभी मेहमानों का हम स्वागत करते हैं। रविवार के अलावा बुधवार को भी हम शादी में व्यस्त रहने वाले हैं। मैं मेरे सभी दोस्तों से, मेहमानों से, कहना चाहता हूं, कहीं कुछ कमी रह गई हो तो थोड़ा तो सहन करना पड़ेगा, आखिर हम लड़की वाले हैं। बेटी की शादी है। मुकेश ने अपनी स्पीच में भी ये बात कही तो समधी अजय पीरामल ने कहा कि हम ये बदलना चाहते थे। 
बहुत कोशिश की, पर आपको पता ही है कि कामयाब कारोबारी कौन है। जीत मुकेश की ही हुई। मुकेश अंबानी ने कहा- बेटी की शादी है। मेरे अंतरराष्ट्रीय दोस्त जो लंबी दूरी तय कर शादी में शामिल होने आए हैं, यहां आने के लिए मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूं। आइए, आज मैं आपको एक कहानी सुनाता हूं। मेरे दो जुड़वां बच्चे हैं। आकाश और ईशा। बेटे आकाश के हीरो तो सुपरमैन-बैटमैन हैं। बचपन में उसको तो ऐसा लगता था कि उसकी मां भी इनकी तरह ही है। लेकिन, बेटी ईशा की कई साल से एक ही हीरो हैं, और वे हैं हिलेरी क्लिंटन, जो आज हमारे साथ हैं। हिलेरी का मैं तहे दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। क्लिंटन आप मेरी बेटी ईशा की सुपर हीरो हैं। ईशा के साथ ही आप हम सबकी भी सुपर हीरो हैं। बिल क्लिंटन और हिलेरी से मेरी दोस्ती पिछले दो दशक से है।
हिलेरी आपकी उपस्थिति हमारा सौभाग्य है। आप ईशा और आनंद को अपना आशीर्वाद दें। दो दशक से मेरे अजीज दोस्त सऊदी अरब के खालिद का भी शुक्रिया। खालिद अब सऊदी अरब के तेल मंत्री हैं। इसके अलावा बहुत सारे मेरे अजीज दोस्त और मेहमान हैं, मैं उन सभी का नाम तो नहीं ले सकता, मैं सबका तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। नमस्ते! नमस्ते सिर्फ एक शुभकामना नहीं है, जैसे हैलो और हाय होता है। इसके पीछे से एक गहरा अर्थ है। नमस्ते दो शब्दों से बना है। न मतलब ना, यानी नो और म का मतलब मी। तो नमस्ते का पूरा मतलब हुआ नॉट फॉर मी बट फॉर यू। यानी इट इज लविंग यू, केयरिंग फॉर यू एंड सर्विंग यू। यही इस सेरेमनी का सार है। जैसा कि मुकेश ने कहा कि हम तो लड़की वाले हैं। वर्षों से यह परंपरा है कि दूल्हे का परिवार, दोस्त आते हैं और मेहमान नवाजी की पूरी व्यवस्था लड़की वालों की तरफ से की जाती है।
इस पर आनंद पीरामल के पिता अजय पीरामल ने कहा हमने इसको बदलने की कोशिश की और मुकेश से निवेदन भी किया कि हम भी कुछ करना चाहते हैं,लेकिन आपको पता है कि सबसे सफलतम बिजनसमैन कौन हैं। मुकेश ने मुझे इसका अवसर ही नहीं दिया। यहां की मेजबानी को लेकर सभी मुझे बधाई दे रहे हैं, लेकिन ये सारी व्यवस्थाएं नीता-मुकेश और उनकी टीम ने की हैं। इसके लिए आभारी हूं। संस्कृत में अतिथि देवो भव: होता है, जिसका मतलब है कि मेहमान भगवान समान है। यानी मेहमान की आवभगत हमें भगवान की तरह करनी है। सेरेमनी के इंतजामों से मैं ये बात दावे से कह सकता हूं कि नीता-मुकेश ने इसे चरितार्थ किया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -