Posted by : achhiduniya 09 December 2018


 वर्ष 2018 में पहली बार केन्द्र ने मेहरम के बिना हज जाने वाली महिलाओं पर लगी पाबंदी हटाई थी और करीब 1300 महिलाएं किसी पुरुष रिश्तेदार के बिना हज यात्रा पर गईं। नकवी ने कहा कि उन्हें लॉटरी प्रणाली से छूट दी गई और सौ से अधिक महिला हज समन्वयकों और हज सहायिकाओं को भारतीय महिला हज यात्रियों की मदद के लिए तैनात किया गया था। अगले वर्ष बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के बगैर हज यात्रा पर जा सकती हैं। नकवी ने हज से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ यहां बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय हज समिति को अब तक 2019 की हज यात्रा के लिए दो लाख 23 हजार आवेदन मिले हैं। उनके कार्यालय द्वारा जारी बयान में उनके हवाले से कहा गया कि इसमें से करीब 47 प्रतिशत महिलाएं हैं।
हज आवेदन प्रक्रिया सात नवंबर 2018 को शुरू हुई थी और इसकी अंतिम तारीख 12 दिसंबर है। नकवी ने कहा कि दो हजार से अधिक महिलाओं ने 2019 में मेहरम के बिना हज जाने के लिए आवेदन किया है और इस संख्या में बढोत्तरी की संभावना है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार, भारत से रिकार्ड एक लाख 75 हजार 25 मुस्लिम 2018 में हज पर गये और वह भी सब्सिडी के बिना। मंत्री ने कहा कि हज प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बनाने से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाने में मदद मिली। नकवी ने कहा कि हज 2019 के लिए करीब एक लाख 36 हजार आनलाइन आवेदन प्राप्त हुए और निजी टूर आपरेटरों के लिए आनलाइन पोर्टल का भी संचालन हो रहा है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -