Posted by : achhiduniya 07 December 2018


सड़क परिवहन मंत्रालय ने 4 दिसंबर को 1 अप्रैल 2019 से सभी नए वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम 50 के तहत हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने संबंधी मसौदा 10 अप्रैल 2018 को जनता के सुझाव के लिए जारी किया गया था। सरकार ने सभी सुझावों पर  नजर रखते हुए अब वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने के नियम 1 अप्रैल 2019 से लागू कर दिए हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि वाहन निर्माता अपने समस्त डीलरों को नंबर प्लेट उपलब्ध करवाएंगे और डीलर वाहनों में इस प्लेट को लगाने के बाद ही शोरूम से बाहर निकालेंगे। 
इसके अलावा जरूरत के मुताबिक वाहन निर्माता अपनी पुरानी गाड़ियों के लिए भी डीलरों को नंबर प्लेट उपलब्ध कराएंगे। परिवहन विशेषज्ञों का कहना है दिल्ली में चार साल से हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाई जा रही हैं अभी तक लगभग 2500000 कार, स्कूटर, मोटरसाइकिल में प्लेटे लगाई जा चुकी है,लेकिन 60 फीसदी वाहनों में पुरानी प्लेट लगी है। वहीं देश के दूसरे राज्यों में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। विदित हो कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट 2001 में लगाने का फैसला किया गया था। लेकिन कंपनियों ने इसको लेकर अदालत में चुनौती दी जिसके कारण या योजना फ्लॉप हो गई। परिवहन विशेषज्ञ अनिल छिकारा का कहना है कि वाहन निर्माता सिक्योरिटी प्लेट उपलब्ध करवाएंगे।
इससे अब योजना के सफल होने की उम्मीद है। हाई सिक्योरिटी प्लेट से अपराध करने वालों की धरपकड़ आसान होगी। प्लेट की मदद से वाहन स्वामी की तमाम जानकारी एक क्लिक पर कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी। हाई सिक्योरिटी प्लेट डायनेमिक होगी। इसमें जीपीएस आधारित एक चिप लगी होगी। इसकी मदद से पुलिस कंट्रोल रूम अथवा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कभी भी किसी भी गाड़ी को ट्रैक कर सकता है। डुप्लीकेट नंबर प्लेट बनने से रोकने के लिए इसमें लेजर मार्क और होलोग्राम जैसे सुरक्षा उपाय भी रखे गए हैं। नई व्यवस्था के तहत अगले साल अप्रैल से देशभर में बिकने वाले वाहनों में यह प्लेट डीलर लगा कर देंगे। इससे कार, स्कूटर टैक्सी, कैब, ट्रक आदि वाहनों की ऑनलाइन ट्रैकिंग संभव होगी। इससे कैब में महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बिसलेरी का पानी भी 'अनसेफ', जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने दूसरी कंपनियों पर भी लिया एक्शन। @ दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंचे नीदरलैंड के विदेश मंत्री, जयशंकर में बैठक में कई मुद्दों होगी चर्चा।@ तमिलनाडु में कोलाथुर सीट खाली, विधायक वीएस बाबू के निधन के बाद उपचुनाव की तैयारी; TVK 108 पर आई।@ 2030 तक 350 अरब डॉलर का होगा टेक्सटाइल बाजार, बुलेटप्रूफ जैकेट भारत में बनेगी: गिरिराज सिंह।@ फैसलों पर सवाल उठाएं, संस्थाओं पर नहीं', सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले CJI सूर्यकांत।@ पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आया हथियारों का जखीरा! तरणतारण में खेत से मिली 4 पिस्तौल, हेरोइन भी बरामद।@ योगी सरकार के कामकाज पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, UP 2027 के लिए पार्टी ने बनाया 'ट्रिपल S' प्लान।@ भारतीय संसद का रिकॉर्डः 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, कांग्रेस की इन 4 शर्तों में फंसी सरकार।@ MP के सागर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत और 33 घायल।@ राहुल ने फिर शेयर की शिव-पार्वती की तस्वीर, बोले- RSS-BJP को धार्मिक परंपराओं की समझ नहीं।@ चीन सीमा से सटे अरुणाचल के 40 गांवों में लोगों की घरवापसी, अमित शाह ने बताया कैसे बदले हालात।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, सूरत-बिलिमोरा ट्रैक पर OHE शुरू, ट्रायल अब दूर नहीं।@ अरुणाचल में LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन की कोर कमांडर लेवल वार्ता, सर्दियों से पहले टकराव रोकने पर जोर।@ बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 9 बच्चों की मौत-मृतकों की संख्या 1352 पहुंची।@ राहुल गांधी को विनोद बंसल की नसीहत, कहा-RSS को समझेंगे तो सच्चे इंसान बन जाएंगे।@ पुणे में 4 मंजिला इमारत की पार्किंग में लगी आग, 18 गाड़ियां जलकर खाक- 35 लोगों को छत पर पहुंचाकर बचाई जान।@ चांद पर चीन का रोडमैप: 2030 तक पानी-ऑक्सीजन बनाने का टेस्ट, 2040 तक प्लांट और 2050 से माइनिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

भव्य शोभा यात्रा श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका नागपुर महाराष्ट्र श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य शोभा यात्रा महाराष्ट्र नागपुर प्रभात फेरी-नगर कीर्तन श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका नागपुर द्वारा

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -