- Back to Home »
- Politics »
- “आप” के 6 बागी विधायको की नई पार्टी “पंजाबी एकता पार्टी”
Posted by : achhiduniya
08 January 2019
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रह चुके और दिसंबर 2015 में कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले सुखपाल सिंह खैरा ने अपना इस्तीफा केजरीवाल को भेजा था। अपने पत्र में खैरा ने आरोप लगाया कि अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद जिस मकसद से पार्टी का गठन किया गया था।
यह उस विचारधारा और
सिद्धांत से पूरी तरह भटक गई है। खैरा ने इससे पहले पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल
पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके 'तानाशाही'
रवैये ने भारतीयों और पंजाबियों के दशकों पुराने सड़े गले प्रणाली
के विकल्प के सपने को चकनाचूर कर दिया। खैरा और पार्टी के एक अन्य बागी विधायक
कंवर संधू को पिछले साल नवंबर में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित कर
दिया गया था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने के दो दिन बाद
सुखपाल सिंह खैरा ने मंगलवार को अपने नए राजनीतिक दल का ऐलान कर दिया।
खैरा ने
बताया, नई पार्टी का नाम “पंजाबी एकता पार्टी” रखा गया है और यह
पूरी तरह पंजाब केंद्रित और क्षेत्रीय दल होगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के छह
विधायक- कंवर सिंह संधू, जगदेव सिंह कमालु, जगतार सिंह हिस्सोवाल, पीरमल सिंह खालसा, मास्टर बलदेव सिंह और नाजर सिंह मानशहिया मौजूद थे।


