- Back to Home »
- Discussion »
- ‘मिश्रित नस्ल'..'मुस्लिम पिता' और ईसाई मां का बेटा ब्राह्मण कैसे? ऐसी प्रयोगशाला कांग्रेस में ही उपलब्ध....केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े
‘मिश्रित नस्ल'..'मुस्लिम पिता' और ईसाई मां का बेटा ब्राह्मण कैसे? ऐसी प्रयोगशाला कांग्रेस में ही उपलब्ध....केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े
Posted by : achhiduniya
31 January 2019
उत्तर कन्नड़ जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मिश्रित नस्ल का बताते हुए कहा कि एक मुस्लिम पिता और ईसाई मां का बेटा ब्राह्मण कैसे हो सकता है। उन्हें धर्म की कोई समझ नहीं है। देखिए वे कितना झूठ बोलते हैं, पिता मुस्लिम हैं, मां ईसाई हैं, बेटा ब्राह्मण है। यह कैसे हुआ? राहुल पर निशाना साधते हुए हेगड़े ने कहा, आप दुनिया की किसी प्रयोगशाला में ऐसी मिश्रित नस्ल नहीं बना सकते, यह हमारे देश की कांग्रेस प्रयोगशाला में ही उपलब्ध है। हेगड़े ने इससे पहले एक कार्यक्रम में विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि हिन्दू लड़की को छूने वाला हाथ बचना नहीं चाहिए।
इसके बाद राहुल गांधी ने हेगड़े को हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय करार देते हुए कहा था कि हेगड़े मंत्री पद के योग्य नहीं हैं और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, यह व्यक्ति (हेगड़े) हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय है। वह केंद्रीय मंत्री पद के लिए योग्य नहीं है और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।
अनंत कुमार हेगड़े के बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंडुराव और उनके बीच ट्विटर पर वाकयुद्ध छिड़ गया था. गुंडु राव ने ट्वीट कर पूछा था, केंद्रीय मंत्री या सांसद बनने के बाद आपकी उपलब्धियां क्या रही हैं? कर्नाटक के विकास में आपका क्या योगदान है? मैं निश्चित रूप से यह कह सकता हूं कि यह अफसोस की बात है कि ऐसे लोग मंत्री बन गए हैं और सांसद के रूप में चुने जाने में कामयाब रहे हैं।