- Back to Home »
- Property / Investment »
- पैसे इन्वेस्ट करने जा रहे है तो ना करें ये गलतियां.....
Posted by : achhiduniya
12 January 2019
आजकल ज्यादातर लोग सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में इन्वेस्ट कर रहे हैं। वैसे तो इसमें सुरक्षा के साथ-साथ बेहतर रिटर्न की भी गारंटी है। लेकिन फिर भी कुछ रिस्क और गलतियों के बारे में जान लेना जरूरी होता है। जिससे भविष्य में आपको कोई परेशानी ना हो। किसी भी म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने से पहले आपको आपका लक्ष्य पता होना चाहिए। इसके बाद ही आप अपने लिए बेहतर फंड का चयन कर पाएंगे। बिना जानकारी के अगर आप फंड का चुनाव करते हैं तो हो सकता है वह आपके लिए सही ना। इसके साथ ही आपको यह भी ध्यान रहे कि म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने से रिस्क हमेशा ही रहता है।
आपके लिए यह
जानना भी बहुत जरुरी है कि जब बाजार में गिरावट आती है तो एसआईपी रोक दिया जाता
है। फिर उठने पर इन्वेस्ट करना शुरू कर देते हैं। यह इन्वेस्टमेंट के बाय लो एंड
सेल हाई सिद्धांत के उलट है। इसी दौरान कई बार आप अपने फायदे का मौका खो देते हैं।
इसके साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव को देखकर इन्वेस्ट करने के बजाए समय के मुताबिक
इन्वेस्ट करें। इससे आप अपनी पूंजी बिना गंवाएं सही फंड का चयन कर सकते हैं।
डायवर्सिफायड इक्विटी फंडों या मल्टीकैप म्यूचुअल फंडों की तो बहुत ही भरमार है।
अब ऐसे में फंड का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए किसी भी म्यूच्यूअल
फंड में निवेश करने से पहले उसका ट्रैक
रेकॉर्ड चैक कर लें की बाजार में हुए उतार-चढ़ाव के चलते भी लम्बे समय में उसका
प्रदर्शन कैसा रहा है।


