Posted by : achhiduniya 30 January 2019


लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी अकाली दल ने गुरुद्वारा मामले में दखलअंदाजी को लेकर अल्टीमेटम दिया है और कहा कि बीजेपी ने अगर तख्त, गुरुद्वारा मामले में दखलंदाजी बंद नहीं की तो गठबंधन हमारे लिए मायने नहीं रखेगा। हम बीजेपी सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। शिरोमणि अकाली दल के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हमारे लिए गठबंधन अहम नहीं है। हमारे लिए कुर्सियां इंपॉर्टेंट नहीं हैं, सांसद विधायक व मंत्री बनना भी जरूरी नहीं हैं। हमारे लिए अपने गुरु घर जरूरी हैं। अगर बीजेपी की गुरुद्वारों के अंदर दखलंदाजी बंद नहीं होगी तो हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। क्योंकि एक सिख के लिए उसके पवित्र स्थान गुरुद्वारे सबसे ऊपर हैं। सिख धर्म में 5 सबसे अहम तख्त माने गए हैं. 5 में से 3 श्री अकाल तख्त साहिब, श्री केशगढ़ साहिब और श्री दमदमा साहिब पंजाब में है. जबकि 1 बिहार में श्री पटना साहिब और एक महाराष्ट्र के नांदेड़ में श्री हज़ूर साहिब. शिरोमणि अकाली दल का कहना है कि क्योंकि बिहार में बीजेपी गठबंधन की सरकार है इसलिए पटना साहिब में तख्त पर बीजेपी ने कब्जे की कोशिश की थी जिसको अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर बादल ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से बात करके मामले को निपटवाया था. लेकिन शिरोमणि अकाली दल का कहना है कि अब महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार नांदेड के श्री हजूर साहिब तख्त पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है और इसके लिए चुने हुए नहीं बल्कि नियुक्त हुए लोगों को तख्त का प्रधान बना रही है।
महाराष्ट्र सरकार ने पहले एक विधायक को हज़ूर साहिब तख्त का प्रधान नियुक्त किया और अब कानून में बदलाव कर रही है जिसके मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ही तख्त के प्रधान नियुक्त करेगी। बीजेपी ने पहले पटना साहिब पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसको सुखबीर बादल ने अमित शाह से बात करके सॉर्ट आउट करवाया। अब नांदेड के तख्त हजूर साहब में इन्होंने पहले अपने एमएलए को उसका प्रधान बनवा दिया और अब एक्ट को ही बदलने जा रहे हैं कि हमेशा के लिए वहां पर प्रधान कौन होगा वहां की सरकार तय करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार इलेक्शन की बजाय बैक डोर के माध्यम से सिलेक्शन से अपना प्रधान थोपना चाहती है। हमारे लिए अलायंस मायने नहीं रखता। गुरुद्वारे का प्रधान कौन बनेगा यह हक सिखों का है, सरकार का नहीं। अगर किसी ने इस हक को लेने की कोशिश की तो हम सरकार की ईंट से ईट बजा देंगे। जब कोई नहीं था तब हम बीजेपी के साथ थे, आज जब सब हैं तो बीजेपी को हमारी जरूरत नहीं। देश आजाद होने से पहले हमारा एक्ट बना था, हमने गोरों से लड़ाई लड़ी, 1920 में गोरों ने हमारा एक्ट बनाया था।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एक लाख टन से ज्यायदा क्रूड ऑयल लेकर लेकर भारत पहुंचा रूसी जहाज एक्वाो टाइटन।@ ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, शाम को सीनियर मंत्रियों संग होगी बैठक।@ मुंबई-दिल्ली् पर बिना सोचे-समझे हमला कर देंगे: पूर्व पाकिस्ताानी राजनयिक का भड़काऊ बयान।@ हिमालय के ग्लेशियर में दोगुनी रफ्तार से खत्म हो रही बर्फ, यह दो अरब लोगों के लिए खतरे की घंटी: रिपोर्ट।@ उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) सांसदों को एकजुट रखने की कवायद, नाराजगी दूर करने के लिए बुलाई मीटिंग। @ 4 लाख तो मैं अपने कुत्तों पर खर्च करता हूं,जस्टिस दत्ता ने सुनाया पूर्व CJI का एक रोचक किस्सा।@ बिहार-महिला कांस्टेबल का बाथरूम में मिला शव, ईद पर सुरक्षा व्यतवस्थार में थी तैनाती।@ हम छुट्टियों में भी जजमेंट लिख रहे होते हैं, सुप्रीम कोर्ट की बार एसोसिएशन की कॉन्फ्रेंस में जजों का छलका दर्द।@ पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम, सरकार का प्रमुख रहते सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड।@ शरीर में छिपा कर लाई थी 127 किलो सोना, एक्ट्रेस रान्या राव की गोल्ड स्मगलिंग केस में ED की चार्जशीट से खुलासा।@ शरीर में छिपा कर लाई थी 127 किलो सोना, एक्ट्रेस रान्या राव की गोल्ड स्मगलिंग केस में ED की चार्जशीट से खुलासा।@ यूट्यूब से ली ट्रेनिंग और करने लगा अवैध लिंग जांच, गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़।@ जंग में अरबों फूंक चुके ट्रंप एयरपोर्ट कर्मियों को नहीं दे पा रहे सैलरी।@ सोनम वांगचुक आज पहुंच रहे लद्दाख, आंदोलन को मिल सकती है नई रफ्तार!।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -