- Back to Home »
- Discussion »
- ऐसा पर्दाफाश करूंगा कि राहुल गांधी फिर जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे...कांग्रेस के निष्काषित पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना
ऐसा पर्दाफाश करूंगा कि राहुल गांधी फिर जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे...कांग्रेस के निष्काषित पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना
Posted by : achhiduniya
20 January 2019
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की अनुशंसा पर पार्टी की ओडिशा इकाई
ने कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पूर्व
केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना और कोरापुट के पूर्व विधायक कृष्णचंद्र सागरिया को
कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। कांग्रेस से निष्काषित
किए जाने के एक दिन बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने रविवार को कहा कि
वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ऐसा पर्दाफाश करेंगे कि वह फिर जनता को अपना
चेहरा नहीं दिखा पाएंगे। श्रीकांत जेना ने एक संवाददाता
सम्मेलन में कहा, मैं समझता हूं कि राहुल गांधी 25 जनवरी को ओडिशा के दौरे पर आएंगे।
मैं उसी दिन
उनका पर्दाफाश करूंगा ताकि वह जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा सकें। कांग्रेस प्रमुख के खिलाफ अपने प्रस्तावित महाखुलासे का उन्होंने ब्यौरा नहीं दिया। कांग्रेस से
निष्कासित किए जाने पर नाराज जेना ने कहा, राहुल गांधी
ने स्पष्ट कर दिया है कि वह खनन माफिया का साथ देंगे। कभी उत्कलमणि गोपबंधु दास का
साथ देने वाली ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के नेतृत्व ने खनन माफिया से हाथ मिला
लिया है। हालांकि इस तरफ मैंने कई बार राहुल गांधी का ध्यान आकर्षित किया लेकिन उन्होंने
खनन माफिया का साथ दिया।
जेना ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह पार्टी विरोधी
गतिविधियों में संलिप्त नहीं रहे और कांग्रेस में वह उपयुक्त नहीं बैठते क्योंकि
खनिजों को लूटकर उन्होंने ‘धन इकट्ठा’ नहीं किया है।
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक पर भी आरोप लगाए जिनके जवाब में
पटनायक ने कहा कि अनुशासनहीनता में शामिल लोगों के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं
है।