- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- चांद पर चीन ने उगाया कपास का बीज अब फल और सब्जियो की बारी....
Posted by : achhiduniya
16 January 2019
चोंगकिंग विश्वविद्यालय के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी रिसर्च
इंस्टीट्यूट से जारी तस्वीरों के मुताबिक चांग ई-4 के इस महीने चंद्रमा पर उतरने
के बाद यह अंकुर एक कनस्तर के भीतर मौजूद जालीनुमा ढांचे से पनपा है। अंतरिक्ष के
क्षेत्र में महाशक्ति बनने की चीन की महत्वाकांक्षा बढ़ाते हुए चांग ई-4 तीन जनवरी
को चंद्रमा के सबसे दूर के हिस्से में उतरा और प्राकृतिक उपग्रह के कभी न देखे गए
हिस्से तक पहुंचने वाला विश्व का पहला अंतरिक्ष यान बन गया। चोंगकिंग
विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने हवा, जल और मिट्टी
युक्त 18 सेंटीमीटर का एक बाल्टीनुमा डिब्बा भेजा था। इसके भीतर कपास, आलू एवं सरसों प्रजाति के एक—एक पौधे के बीज के साथ-साथ फ्रूट फ्लाई के अंडे
एवं ईस्ट भेजे गए।
चंद्रमा के दूसरी ओर के हिस्से में उतरने वाले चीनी अंतरिक्ष
यान चांग ई-4 द्वारा ले जाया गया कपास का बीज उग आया है। इस बीज का आकार लगातार बढ़ रहा है।
यह पहली बार है जब चांद पर बीज उगाने में कामयाबी मिली है। इसे जीव विज्ञान के
लिहाज से चांद पर संभावनाएं तलाशने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। विश्वविद्यालय
ने बताया कि अंतरिक्षयान से भेजी गई तस्वीरों में देखा गया कि कपास के अंकुर
बढ़िया से विकसित हो रहे हैं, लेकिन अब तक
अन्य पौधों के बीजों के अंकुरित होने की खबर नहीं है। हालांकि चीन अब यहां आलू
उपजाने की भी उम्मीद कर रहा है।

