- Back to Home »
- State News »
- DPCC अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही शीला दीक्षित ने “आप पार्टी” से गठबंधन पर कही बड़ी बात..
Posted by : achhiduniya
16 January 2019
कांग्रेस नेता व
दिल्ली की पूर्व मुख्य मंत्री शीला दीक्षित
ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) अध्यक्ष की
कुर्सी संभालते ही आप पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कहा है कि इस पर अभी तक फैसला नहीं लिया
है। दीक्षित ने कहा- राजनीति चुनौतियों से भरी है, हम उसी के
अनुसार रणनीति बनाएंगे। उन्होने कहा बीजेपी और आप दोनों एक चुनौती हैं। हम मिलकर चुनौतियों का सामना करेंगे। आप के
साथ गठबंधन पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है।
शीला दीक्षित की ताजपोशी के जरिए दिल्ली
में सियासी बदलाव की झलक दिखाई दे सकती है। 2015 विधानसभा
चुनावों में पार्टी की हार के बाद अजय माकन को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
हालांकि चार साल में अजय माकन को लेकर अंदरूनी मतभेद शुरू हो गया था। साथ ही माकन
की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी शुरू हो गई थीं और फिर 4 जनवरी को अजय माकन ने पार्टी की दिल्ली इकाई के
अध्यक्ष पद से स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद कांग्रेस के नए अध्यक्ष की तलाश शुरू
हो गई थी।
माकन के इस्तीफे का एक कारण ये भी बताया गया कि कांग्रेस और आप में
गठबंधन की बात हो रही है और अजय माकन इसके विरोध में थे। अजय माकन गठबंधन के खिलाफ
सबसे मुखर थे। वो नहीं चाहते थे कि आप के साथ कांग्रेस गठबंधन करे बल्कि कांग्रेस
को अकेले चुनाव लड़ने की पैरवी कर रहे थे।


