- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- राष्ट्रीय व्यापार मेले मे आकर्षण का केंद्र बना निःशुल्क “पत्नी प्रताड़ित पुरुष परामर्श स्टॉल”
Posted by : achhiduniya
17 January 2019
बिलासपुर राष्ट्रीय व्यापार मेले में सभी स्टॉल अपनी विविधता और
जरूरतों को लेकर पहुंचने वालों को खासा प्रभावित कर रहे हैं, लेकिन पहली बार एक ऐसा स्टॉल भी देखने को मिल रहा
है, जहां पहुंचने वाले ऐसे लोग हैं, जो अपनी पत्नी की प्रताड़ना से खासे परेशान होने
की बात कह रहे हैं। स्टॉल क्रमांक डी-15 में स्टॉल संचालकों के माध्यम से स्टाल तक
पहुंचने वाले पत्नी पीड़ित पुरुषों को
प्रताड़ना से छुटकारा पाने निःशुल्क परामर्श और मदद दे रहे हैं। सेव इण्डियन
फैमिली यूनियन के अध्यक्ष विकास परिहार का दावा है कि पिछले तीन दिनों में पांच सौ
से अधिक पत्नी प्रताड़ित पतियों के अलावा युवाओं को भी पत्नियों की प्रताड़ना से
बचने और छुटकारा का परामर्श दिया गया है। सेव इण्डियन फैमिली स्टाल संचालकों ने
बताया कि स्टॉल में महिलावादी कानूनों के दुष्परिणामों के साथ पुरुषों की पीड़ा
जाहिर करने वाले पोस्टर्स और प्रोजेक्टर के माध्यम से पत्नी से मिलने वाली
प्रताड़ना के तौर तरीकों के बारे में बताया जा रहा है। सेव इण्डियन फैमिली यूनियन
द्वारा संचालित स्टाल संचालकों के अनुसार व्यापार मेला स्थल में मुख्यमंत्री भूपेश
बघेल को देश में “पुरुष आयोग” की स्थापना और
महिलावादी कानूनों में सुधार के लिए ज्ञापन दिया गया है। खुद को पत्नी पीड़ित
बताने वाले मनीष शर्मा और दिनेश कुमार का कहना है कि स्टॉल में आने से उन्हें
कानून संबंधी कई अहम जानकारियां मिली हैं। यहां मौजूद लोग पत्नी से पीड़ित लोगों
को सलाह दे रहे हैं। वहीं गौर करने वाली
बात है कि पुरुष स्टाल में पत्नी से परेशान लोग यहां पहुंचकर परामर्श ले रहे हैं।
