- Back to Home »
- Religion / Social »
- महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की कुम्भ मे पूरे परिवार के साथ गंगा आरती...
Posted by : achhiduniya
17 January 2019
उत्तर प्रदेश के बम्हरौली हवाईअड्डे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक और प्रदेश के कई कैबिनेट
मंत्रियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया। कुम्भ का वैभव देखने आए
राष्ट्रपति क्रूज से संगम पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी थीं।
राष्ट्रपति सुबह करीब साढ़े नौ बजे वायु सेना के विशेष विमान से बम्हरौली
हवाईअड्डा पहुंचे। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के पुरोहित प्रदीप पांडेय के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 31 मिनट तक गंगा
पूजन किया।
कुम्भ मेले में पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के बाद आने वाले दूसरे
राष्ट्रपति हैं रामनाथ कोविंद। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद मौनी
अमावस्या के एक दिन पहले कुम्भ मेले में आए थे और रात रुके थे। तभी किले में
प्रेसिडेंट व्यू बनाया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गंगा पूजन करने वाले देश
के पहले राष्ट्रपति हैं। सूचना विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति अपनी
पत्नी के साथ गंगा पूजन में भी शामिल हुए।
गंगा पूजन में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और
महापौर अभिलाषा गुप्ता भी शामिल हुईं।


